scriptमहिला सशक्तिकरण व किशोर- किशोरी स्वास्थ्य बने जिले की पहचान | Women's empowerment and adolescent health become the identity | Patrika News

महिला सशक्तिकरण व किशोर- किशोरी स्वास्थ्य बने जिले की पहचान

locationअजमेरPublished: Mar 06, 2021 11:17:48 pm

Submitted by:

Dilip

उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह हुआ। जायसवाल ने कहा कि जिले में नवाचारों के तहत अनिवार्य बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

महिला सशक्तिकरण व किशोर- किशोरी स्वास्थ्य बने जिले की पहचान

महिला सशक्तिकरण व किशोर- किशोरी स्वास्थ्य बने जिले की पहचान

राजाखेड़ा. उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह हुआ। जायसवाल ने कहा कि जिले में नवाचारों के तहत अनिवार्य बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इससे प्रेरित होकर अन्य जिलों में भी इसे अपनाया जाएगा।
किशोर किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी उड़ान तारा कार्यक्रम किशोर स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा लेकिन अभिभावकों को भी अब जागरूक होना होगा। समन्वित प्रयासों से ही शैक्षणिक परिदृश्य को तेजी से बदला जा सकता है। शिक्षकों को भी अपनी भूमिका का निर्वहन अब पूरी संजीदगी से करना ही होगा। जिससे हम अपनी आगामी पीढ़ी को नई दिशा प्रदान कर सकें।
मुख्य अतिथि राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि पिछले 2 वर्षोंं में उपखंड में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। जागरूकता बढऩे से नामांकन बढऩे के साथ ही शिक्षा में गुणात्मक बदलाव आ रहे है। आज सरकारी विद्यालय भी निजी विद्यालयों से बेहतर कार्य प्रदर्शन कर सर्र्वांंगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। अब अभिभावकों को विद्यालय से जोडऩे के लिए ही भामाशाह जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिससे विद्यालयों में भौतिक संसाधनों का विकास और शिक्षा के मंदिरों के प्रति अभिभावकों का नजरिया भी बदल रहा है। वे इन संस्थानों को अपना समझ कर सहयोग कर रहे हैं, जो बड़ा बदलाव है। जिले के नवाचार यहां के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। जिनका लाभ हमे हमेशा मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में आत्मरक्षा कार्यक्रम का छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों ने लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय की उत्कृष्ट प्रतिभाओं के साथ भामाशाहों को विधायक व जिला कलक्टर ने पुरस्कृत और सम्मानित भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो