scriptAjmer : दोनों नवगठित पंचायत समितियों में महिला होंगी प्रधान | Women will be the head in both the newly formed panchayats | Patrika News

Ajmer : दोनों नवगठित पंचायत समितियों में महिला होंगी प्रधान

locationअजमेरPublished: Feb 03, 2020 11:23:29 pm

Submitted by:

dinesh sharma

अजमेर ग्रामीण में ओबीसी महिला और सावर में एससी महिला के नाम निकली लॉटरी

Ajmer : दोनों नवगठित पंचायतों में महिला होंगी प्रधान

Ajmer : दोनों नवगठित पंचायतों में महिला होंगी प्रधान

अजमेर.

जिले की दोनों नवगठित पंचायत समितियों में पहली प्रधान महिला होंगी। अजमेर ग्रामीण और सावर पंचायत समिति में लॉटरी महिलाओं के नाम निकली है। इनमें अजमेर ग्रामीण में अन्य पिछड़ा वर्ग और सावर में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षण तय किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की मौजूदगी में नन्ही बालिका ख्वाईश ने आरक्षण लॉटरी की पर्ची निकालीं। इनके जरिए जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधानों व पुनर्गठित केकड़ी-सरवाड़ और नवगठित सावर पंचायत समिति के सदस्यों के लिए आरक्षण तय किया गया।
READ MORE : City pride : London और Dubai तक छाईं Ajmer की बेटियां

पीसांगन पंचायत समिति को अनसूचित जाति और सरवाड़ को लॉटरी के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। किशनगढ़, भिनाय, मसूदा, अरांई, केकड़ी, जवाजा और श्रीनगर सामान्य वर्ग के लिए रहेंगी। इसमें मसूदा, अरांई और श्रीनगर को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
READ MORE : Parivahan Vibhag : अब ई-ऑक्शन के जरिए मिलेंगे मनमाफिक नम्बर

उल्लेखनीय है कि जिले की 11 पंचायत समितियों में 2 अनुसूचित जाति, दो अन्य पिछड़ा वर्ग और 7 सामान्य के लिए आरक्षित की गईं। इनमें 1 एससी महिला, 1 ओबीसी महिला और 3 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं।
READ MORE : पच्चीस साल से यहां नहीं थमा छैनी-हथोड़ा

जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जनजाति से प्रधान के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं की जा सकी। लॉटरी निकाले जाने के दौरान पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, कांग्रेस देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
सरवाड़ पंचायत समिति

सरवाड़ पंस के 15 सदस्यों में 3 वार्ड एससी, 1 एसटी, 3 ओबीसी और 8 वार्ड सामान्य के लिए आरक्षित किए गए। इनमें एससी और ओबीसी महिला के लिए 1-1 और सामान्य महिला के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए।
यह रहेगी आरक्षण की स्थिति

एससी : 15 व 1 तथा एससी महिला के लिए 5 नंबर वार्ड

एसटी : 2 नंबर वार्ड

ओबीसी : 9,10 तथा ओबीसी महिला के लिए 8 नंबर वार्ड
सामान्य : 7, 11,12 तथा सामान्य महिला के लिए 3,4,6, 13 व 14 नंबर वार्ड

केकड़ी पंचायत समिति

केकड़ी पंचायत समिति के 15 सदस्यों में 4 वार्ड एससी, 1 एसटी, 2 ओबीसी और 8 सामान्य के लिए आरक्षित किए गए। इनमें 2 एससी महिला, 1 ओबीसी महिला और 4 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए।
यह रहेगी आरक्षण की स्थिति

एससी : 5 व 9 तथा एससी महिला के लिए 12 व 4 नंबर वार्ड

एसटी : 10 नंबर वार्ड

ओबीसी : 8 व ओबीसी महिला के लिए 2 नंबर वार्ड
सामान्य : 15, 1, 3, 14 तथा सामान्य महिला के लिए 7, 13, 6 और 11 नंबर वार्ड

सावर पंचायत समिति

सावर पंचायत समिति के 15 सदस्यों में 3 वार्ड एससी, 3 एसटी, 1 ओबीसी और 8 सामान्य के लिए आरक्षित किए गए। इनमें 1 एससी महिला, 1 एसटी महिला और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए।
यह रहेगी आरक्षण की स्थिति

एससी : 1, 13 तथा एससी महिला के लिए 3 नंबर वार्ड

एसटी : 9, 16 तथा एसटी महिला के लिए 6 नंबर वार्ड

ओबीसी : 11 नंबर वार्ड
सामान्य : 7, 14, 12 तथा सामान्य महिला के लिए 2, 4, 5, 15, 8 नंबर वार्ड

फिर अखरी महिलाओं की अनुपस्थिति

जिले के 11 प्रधानों और केकड़ी, सरवाड़ और सावर पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी निकाले जाने के दौरान सोमवार को महिलाओं की फिर अनुपस्थिति देखने को मिली। इस दौरान 11 प्रधानों और 45 पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी के जरिए आरक्षण तय किया गया, वहीं महिलाओं की उपस्थिति नगण्य रही।
लॉटरी निकाले जाने के दौरान एकमात्र महिला पूर्व विधायक नसीम अख्तर मौजूद थीं। यह स्थिति तब है जब 11 प्रधानों में से 5 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं। साथ ही पंचायत समिति के 45 सदस्यों में से भी 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।
ऐसे में 26 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद भी महिलाओं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पंचायत चुनाव 2020 के लिए 4 बार आरक्षण लॉटरी निकाली जा चुकी है। चारों बार में 4 महिलाओं का भी उपस्थित नहीं होना भी चर्चा में रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो