scriptसांसद ,विधायक कोष के कार्य : 193 को स्वीकृति का इंतजार, 211 में कार्य प्रारंभ नहीं, बरती जा रही है ढिलाई | Work of MP, MLA Fund: 193 waiting for approval, work is not started in | Patrika News

सांसद ,विधायक कोष के कार्य : 193 को स्वीकृति का इंतजार, 211 में कार्य प्रारंभ नहीं, बरती जा रही है ढिलाई

locationअजमेरPublished: May 21, 2022 10:47:46 pm

Submitted by:

bhupendra singh

238 मामलों में बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं

ajmer

ajmer

भूपेन्द्र सिंह

जिले मेें सांसद एवं विधायक कोष से स्वीकृति कार्यों को करने में सरकारी विभाग लापरवाही बरत रहे हैं। कहीं आमजन से जुडे काम ही स्वीकृत नहीं हुए तो कहीं कार्य शुरु होने का इंतजार है। बड़ी संख्या ऐसे कार्यों की है जहां लम्बे समय के बाद भी कार्य पूरा ही नहीं हुआ। विभाग जिन कार्यों को पूरा होना बता रहे हैं उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने में पसीने आ रहे हैं।
जिले में सांसद विधायक कोष के 193 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार। इन कार्यो पर 8 करोड़ 67 लाख रुपए खर्च होने हैं। जबकि 238 कार्यों के मामलों में बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे कार्य 9 करोड़ 54 लाख रुपए से सम्बंधित हैं। वहीं 211 में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इन पर 14 करोड 14 लाख रूपए की राशि खर्च होनी है। देखा जाए तो जिले में करीब 32 करोड़ से अधिक के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है।
प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी

पिछले सप्ताह जिले की प्रभारी सचिव एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोड़ा ने समीक्षा बैठक में सांसद ,विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यों की धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया तो अब अधिकारी हरकत में आए। प्रमुख सचिव ने सांसद विधायक कोष कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
यह है विभागों का हाल

पीडब्ल्यूडी-

58 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 30 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 26 कार्य शुरु नही हुए।

एडीए-
25 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 13 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं कार्य शुरु नहीं हुए।

अजमेर डिस्कॉम-

46 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 43 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 19 कार्य शुरु नहीं हुए।
जलदाय विभाग-

9 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 17 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 6 कार्य शुरु नहीं हुआ।

चिकित्सा विभाग-

23 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 15 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 76 कार्य शुरु नही हुआ।
नगर निगम-

33 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 1 कार्य शुरु नहीं हुआ।

नगर परिषद किशनगढ़-

11 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 74 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 7 कार्य शुरु नहीं हुए।
नगर पालिका केकड़ी-

12 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 9 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 4 कार्य शुरु नहीं हुए।

नगर पालिका सरवाड़ –

7 कार्यों को स्वीकृति का इंतजार है। 3 कार्यों के बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र का इंतजार है तो वहीं 3 कार्य शुरु ही नहीं हुआ।
यहां कामकाज की बेहतर स्थिति

नगर पालिका बिजयनगर में 1 कार्य का बकाया पूर्णता प्रमाण पत्र शेष है। नगर पालिका ब्यावर में 1 कार्य की स्वीकृति शेष है। नगर पालिका पुष्कर में 1 कार्यों को स्वीकृति शेष जबकि 1 कार्य शुरु ही नहीं हुआ।
कलक्टर ने 12 विभागों को जारी किए नोटिस

विधायक, सांसद कोष अंतर्गत बकाया तकनीकी स्वीकृति, उपयोगिता,पूर्णता प्रमाण पत्रों को लेकर जिला कलक्टर अंश दीप ने जिले के 12 विभागों के उच्चाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि सांसद विधायक कोष बकाया कार्यों के मामले में सात दिन में कार्रवाई की जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो