scriptरात में की इबादत, सुबह मस्जिदों में जलसा | Worship at night, Jalsa in mosques in the morning | Patrika News

रात में की इबादत, सुबह मस्जिदों में जलसा

locationअजमेरPublished: Oct 20, 2021 01:15:03 am

Submitted by:

Dilip

– जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद मिलादुन्नबी
इस्लामी माह रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख को मंगलवार सुबह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब (सल्ल.) के जन्म समय पर मस्जिदों और घरों में सलाम पढ़ी गई।

namaz1.jpg
धौलपुर. इस्लामी माह रबी उल अव्वल की 12वीं तारीख को मंगलवार सुबह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब (सल्ल.) के जन्म समय पर मस्जिदों और घरों में सलाम पढ़ी गई। इससे पहले सोमवार रात इबादत का दौर चला। ईदमिलादुन्नबी को लेकर घरों व मस्जिदों में विशेष सजावट की गई। सद्भावना और शांति के प्रतीक रूप ध्वज लगाए गए। मस्जिदों में जलसे हुए। जिनमें मिलाद और तकरीर के कार्यक्रम हुए। घरों में हलवा और पूरी सहित विविध पकवान बनाए गए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर बाजारों में टोपियां, इत्र आदि की खरीदारी हुई। घरों में विशेष साफ-सफाई के साथ सजावट की गई। सोमवार रात इबादत का दौर चला। मंगलवार सुबह सलाम का नजराना पेश किया गया। ईदमिलादुन्नबी पर तकरीरों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) की जिंदगी के बारे में बताया गया। इस दौरान मुल्क में अमन,चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई।
जुलूस निकालने की कोशिश, रोका

पुराना शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार सुबह ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालने की कोशिश की। इस पर जिला स्पेशल टीम ने मौके पर जाकर जुलूस को रुकवा दिया। कोतवाली और निहालगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में लोगों को मस्जिद भेजा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो