scriptऔर तिरंगे ने छू लिया आसमां… | ....and tri-colour touched sky | Patrika News

और तिरंगे ने छू लिया आसमां…

locationअजमेरPublished: Jan 27, 2017 02:16:00 pm

Submitted by:

narendra singh

भारत की सैन्य शक्ति और सामारिक संपन्नता को दिखाती पनडुब्बी की झांकी और खिलखिलाते गणतंत्र का एहसास कराते लोकगीत और नृत्यों के बीच धौलपुर ने गणतंत्र की 68वीं वर्षगांठ मनाई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीदों का सम्मान हुआ तो वहीं आजादी दिलाने वाले सेनानियों को भी स्मरण किया।

....and tri-colour touched sky

….and tri-colour touched sky

धौलपुर. जिलेभर में 68 वां गणतन्त्र दिवस उल्ंसास से मनाया गया। आरएससी परेड मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि श्रम एवं नियोजन मंत्राी डॉ जसवन्त सिंह यादव ने झण्डारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
गणतंत्र की वर्षगांठ पर बच्चों ने लोकनृत्य और गीतों से रंग रंगीले राजस्थान की छटा बिखेरी। वहीं पुलिस के जांबाजों ने हैरतअंगेज स्टंट दिखा साहस का परिचय दिया। कदम से कदम मिलाते हुए पुलिस, आरएसी और नेशनल कैडेट कोर के स्वयंसेवकों ने मार्चपास्ट कर अनुशासन और सुरक्षा की झलक पेश की। परेड का नेतृत्व कम्पनी कमान्डर विजय कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि यादव ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र सिंह चौहान ने महामहिम राज्यपाल महोदय के प्रदेश के नाम संदेश को पढकर सुनाया। अनेक विभागों और स्कूलों ने देश के गौरव की झलक विभिन्न झांकियों में संजोई। परेड मैदान में झांकियों को देख दर्शकों ने तालियां बजा उत्साहवर्धन किया।
जरा याद करो कुर्बानी
मुख्य समारोह में सबसे पहले शहीद और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। मुख्य अतिथि यादव ने शहीद राइफ लमैन कमल सिंह की वीरांगना सुशीला देवी, शहीद लांस नायक कम्मोद सिंह की वीरांगना उर्मिला देवी तथा शहीद ग्रेनेडियर राघवेन्द्र सिंह परिहार की वीरांगना अंजना को तथा शहीद हवलदार गोकुल शर्मा, शहीद गनर कमल किशोर, शहीद सिपाही हरविलास गुर्जर और शहीद सिपाही अशोक चक्र बाबूलाल गुर्जर के परिजनों को शॅाल ओढ़ा कर सम्मानित किया।
इन्हें मिला सम्मान
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 5 स्काउट आदर्श उमराव, अजय राज पचौरी, मौहम्मद फ रहान, रविन्द्र कुमार आर वीनेश को राष्ट्रपति की ओर से जारी प्रमाण पत्र दिए गये। साथ ही 3 आशाओं मंजू , आशा मोदी और रूपाली को क्रमश: 5, 3 और 2 हजार रुपए का पुरस्कार दिया।
 
उठो जवानों मां ने तुम्हे पुकारा है…
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ने उठो जवानो हिन्द देश की मां ने तुम्हे पुकारा हैÓ और ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिया करती है बसेराÓ, जवाहर नवोदय विद्यालय ने देश भक्ति गीत ‘नई डगर नया सफरÓ औश्र ढोला ढोल मंजीरा बाजै रै, बाड़ा हैदर साहब बालिका माध्यमिक विद्यालय ने ‘ओ म्हारी घूमर छै नखराली ए मा्ंÓ पर गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो