अजमेर

बोले योगी आदित्यनाथ….कहीं ये ना कह दें राहुल मुझे बना दो कहीं का सीएम

www.patrika.com/rajasthan-news

अजमेरNov 28, 2018 / 03:55 pm

raktim tiwari

BJP meeting for election 2019,CM Yogi gives Rs 2.51 lakh in party fund

अजमेर.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की नाजायज उपज है नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार। साथ ही कांग्रेस ने जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद दिया है देश को। कांग्रेस और भ्रष्टाचार साथ-साथ है। कांग्रेस देश का भला नहीं कर सकती। इधर, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित एवं खुशहाल है।
अजमेर में हुई एक सभा के दौरान योगी ने कहा कि देश में 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 17 चुनाव हार चुकी है। योगी ने कहा कि 17 चुनाव हार गए अब तो जनता पर रहम करो। उन्होने यह भी कहा कि राहुल कहीं ये ना कह दें कि मुझे कहीं का तो सीएम बना दो।
संतों, जवानों, शहीदों का अपमान किया कांग्रेस ने

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संतों का अपमान किया। देश की सीमा की रक्षा करने वाले जवानों, शहीदों का अपमान किया। शहीदों की शहादत को बदनाम किया।
कांग्रेस के डीएनए में नहीं है विकास

योगी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में विकास नहीं है। वहां एक परिवार का विकास होता है। कांग्रेस के इस परिवार व नेताओं ने अकूत संपदा स्विस बैंकों में जमा करवाया। कांग्रेस ने विकास किया होता तो मोदी को 32 करोड़ गरीबों के खाते नहीं खुलवाने पड़ते, 8 करोड़ नि:शुल्क गैस कनेक्शन नहीं देने पड़ते, 4 करोड़ विद्युत कनेक्शन, 8 करोड़ आवास, 12 करोड़ शौचालय नही बनवाने पड़ते।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.