scriptयुवक हादसे का शिकार, चील ले उड़ी हाथ | young man accident victim, eagle fly take his hand | Patrika News

युवक हादसे का शिकार, चील ले उड़ी हाथ

locationअजमेरPublished: Apr 09, 2019 12:57:16 am

Submitted by:

manish Singh

चील ने युवक का पंजा शहर के व्यस्ततम पृथ्वीराज मार्ग पर गिराया।

young man accident victim, eagle fly take his hand

युवक हादसे का शिकार, चील ले उड़ी हाथ

 मनीष कुमार सिंह

अजमेर. ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी युवक का पंजा चील रेल पटरी से उठा ले गई। चील ने पंजा शहर के व्यस्ततम पृथ्वीराज मार्ग पर गिरा दिया। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंजे को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
तोपदड़ा रेलवे फाटक पर सोमवार अलसुबह तोपदड़ा निवासी चुन्नीलाल नशे की हालत में ट्रेन की चपेट में आ गया। चुन्नीलाल के दोनों हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पहुंची जीआरपी पहुंची। पुलिस ने उसे 108 एम्बुलेंस से आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। खास बात यह रही कि युवक की जान तो बच गई लेकिन उसके दोनों हाथ के पंजे कटकर अलग हो गए। पुलिस को घटनास्थल पर एक पंजा तो मिल गया लेकिन दूसरा नहीं मिला।
दूसरा पंजा चील पंजे में दबोच कर आसमान में उड़ता रही जिसे आखिर पंजा पीआर मार्ग पर गिरा दिया। सड़क पर इंसान के साथ का पंजा देख वहां से गुजरने वालों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और पंजे को कब्जे में ले लिया। वहीं आसपास तलाश करने पर पुलिस को पास की इमारत पर चील मंडराती नजर आई। पुलिसकर्मी इमारत की छत पर पहुंचे तो यहां भी पंजे के कुछ अवषेश मिल गए। पुलिस के छत पर पहुंचने के बाद भी चील आसमान में मंडराती रही। इससे यह स्पष्ट हो गया कि पंजा चील ही लेकर आई थी और पंजा चुन्नीलाल का है। संभवत: चील उसको तोपदड़ा फाटक से उठा लाई। पुलिस यहां मिले हाथ और चुन्नीलाल के हाथों से मैच करवाएगी।
young man accident victim, eagle fly take his hand
anil kumar IMAGE CREDIT: anil kumar
रात को नशे में निकला

चुन्नीलाल के भांजे लेखराज ने बताया कि उसका मामा चुन्नीलाल हलवाई का काम करता है। रविवार शाम को वह नशे की हालत में घर आया था। रात 10 बजे खाना खाकर वापस निकला तो घर नहीं लौटा। सुबह जीआरपी थाने ने उन्हें उसके जख्मी हाल में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी।
इनका कहना है…

पीआर मार्ग पर मिला पंजा संभवत: तोपदड़ा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आए युवक का ही है। पंजे को मोर्चरी में रखवाया है। जेएलएन अस्पताल में चुन्नीलाल उपचाररत है। चिकित्सक कटे हुए पंजे व चुन्नीलाल के कटे हुए हाथ से मिलान करवाएंगे।
-छोटीलाल मीणा, थानाधिकारी कोतवाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो