scriptअवसाद में आए युवक ने कोविड-19 वार्ड में लगाई फांसी, मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव | youth suicide in covid 19 ward Jawaharlal Nehru Hospital ajmer | Patrika News

अवसाद में आए युवक ने कोविड-19 वार्ड में लगाई फांसी, मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

locationअजमेरPublished: May 11, 2020 08:22:24 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कोविड-19 वार्ड (ऑर्थोपेडिक) में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव टॉयलेट में फंदे पर लटका मिला।

youth suicide in covid 19 ward Jawaharlal Nehru Hospital ajmer

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कोविड-19 वार्ड (ऑर्थोपेडिक) में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव टॉयलेट में फंदे पर लटका मिला।

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कोविड-19 वार्ड (ऑर्थोपेडिक) में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव टॉयलेट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने बीमारी से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। हालांकि दोपहर को उसकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। सदर कोतवाली थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के अनुसार सुबह 5 बजे रायबरेली (उत्तप्रदेश) निवासी पंकज कुमार पुत्र अर्जुन कुमार यादव का शव जेएलएन अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड में बनाए गए कोविड-19 वार्ड के टॉयलेट में खिड़की पर बनाए फंदे पर लटका मिला। सुबह अन्य मरीज टॉयलेट में गया तो उसको फंदे पर लटका देख शोर मचाया। सूचना से अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने सेनिटाइज कराकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। संभवत: मंगलवार को परिजन के अजमेर पहुंचने पर शव का निस्तारण किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो