scriptLockdown Impact: निकाह के बाद महाराष्ट्र से बेटी की विदाई कराने आए 16 लोग अलीगढ़ में फंसे | 16 people from maharashtra for daughter vidai stucked in aligarh | Patrika News

Lockdown Impact: निकाह के बाद महाराष्ट्र से बेटी की विदाई कराने आए 16 लोग अलीगढ़ में फंसे

locationअलीगढ़Published: Apr 18, 2020 04:40:53 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

शादी के बाद बेटी को विदा कराने महाराष्ट्र से अलीगढ़ आए 16 लोग लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गए हैं।

Lockdown Impact

Lockdown Impact

अलीगढ़। शादी के बाद बेटी को विदा कराने महाराष्ट्र से अलीगढ़ आए 16 लोग लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गए हैं। उन्होंने वापस जाने के सारे तरीके आजमा लिए, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन उनके खानेपीने व मास्क आदि की व्यवस्था करा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।
ये है मामला
अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के गांव भमोरी निवासी युवक मूवी खान का निकाह महाराष्ट्र की लड़की से बड़ी धूमधाम से हुआ। बारात छर्रा से महाराष्ट्र गई और सकुशल सभी लोग बहू को साथ लेकर गांव आ गए। शादी के बाद बेटी के पगफेरों की रस्म मायके में होनी थी। बेटी की विदा कराने के लिए उसके मायके के 16 लोग ट्रेन मेंं रिजर्वेशन कराकर 22 मार्च को अलीगढ़ आ गए।
उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में जनता कर्फ्यू घोषित कर दिया। इसके बाद 25 मार्च तक तीन दिन का लॉकडाउन, फिर 14 अप्रैल तक 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। इसके बाद लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया। इसके कारण वे 16 लोग अलीगढ़ में ही फंस गए। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने उन लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था कर दी। उन्हें व गांव के लोगों को मास्क वितरित किया और इलाके को सैनिटाइज किया। साथ ही सभी लोगों व उनके संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो