scriptCAB Protest: एएमयू हॉस्टल में पुलिस चला सकती है चेकिंग अभियान, छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश | adg ajay anand statement on CAB Protests in AMU latest update | Patrika News

CAB Protest: एएमयू हॉस्टल में पुलिस चला सकती है चेकिंग अभियान, छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश

locationअलीगढ़Published: Dec 16, 2019 02:46:19 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
बवाल के बाद एडीजी अजय आनंद ने एएमयू कैंपस का लिया जायजा। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के किए जा रहे प्रयास।

AMU

AMU

अलीगढ़। रविवार देर रात नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship amendment bill) को लेकर प्रदर्शन कर रहे एएमयू छात्रों द्वारा किए गए बवाल के बाद एडीजी अजय आनंद देर रात अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैंपस का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिन असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था, उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
AMU
स्कूल व कॉलेज किए गए बंद
हालात को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों व कॉलेज को बंद कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि आज पुलिस एएमयू हॉस्टलों में चेकिंग अभियान चला सकती है। उधर एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने पांच जनवरी तक विश्वविद्यालय बंद कर परीक्षाएं रद्द कर दीं हैं।
छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश
एएमयू छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश भी कर दिए गए हैं। छात्रों को भेजने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 25 बसों को एएमयू सर्किल पर लगाया गया है। दिल्ली व अन्य प्रदेशों को जाने वाले छात्रों के लिए रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। डीएम के आदेश पर तत्काल प्रभाव से अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं सोमवार की रात 10 बजे तक बंद कर दी गई हैं।
AMU
कई जिलों का फोर्स तैनात
तनाव के बाद पूरे कैंपस में पीएससी, आरएएफ व स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कई जिलों से अतिरिक्त फ़ोर्स बुलाया गया है। कुछ छात्रों की गिरफ्तारी भी की गई है। रविवार रात बवाल के दौरान 60-70 छात्र व 17 पुलिस कर्मियों के घायल हुए हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस बीच एडीजी ने लोगों से अफवाहों पर न ध्यान न देने की अपील की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो