scriptAMU छात्रसंघ चुनाव परिणाम, यहां देखिए किसे कितने वोट मिले | Aligarh muslim university Amu Student Union election vote result | Patrika News

AMU छात्रसंघ चुनाव परिणाम, यहां देखिए किसे कितने वोट मिले

locationअलीगढ़Published: Dec 12, 2017 06:43:33 pm

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मशकूर अहमद उस्मानी ने जीत दर्ज की है।

Amu Student Union election

Amu Student Union election

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मशकूर अहमद उस्मानी (बीडीएस) 9071 मत प्राप्त प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष के पद पर सज्जाद सुभान राथर (पीएचडी) तथा मानद सचिव के पद पर मुहम्मद फहद (एमए, ईबीएम) विजयी घोषित किए गये। इसके साथ ही छात्रसंघ के कैबिनेट के सदस्यों के रूप में दस प्रत्याशियों का चुनाव किया गया। विश्वविद्यालय कोर्ट के लिए विभिन्न संकायों से 11 छात्र प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किये गए। मुख्य चुनाव अधिकारी मुजीबउल्लाह जुबैरी ने परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव में सभी प्रत्याशियों व छात्रों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
किसे कितने वोट मिले
अध्यक्ष के पद पर मशकूर अहमद उस्मानी को 9071 मत जब कि अबू बकर को 2192 तथा अजय सिंह को 2352 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज करने वाले सज्जाद सुभान राथर को 5711 मत, एजाज अहमद को 2605, विक्रांत जौहरी को 1935, राव फराज वारिस को 1621, फैसल नदीम को 1258 तथा वसील के0 को 462 मत प्राप्त हुए जब कि मानद सचिव के पद पर जीत दर्ज करने वाले मुहम्मद फहद को 4008 तथा अदनान आमिर को 3664, यासिर अली खान को 3153 तथा सैयद आतिफ वसफी को 871 मत प्राप्त हुए।
Amu Student Union election
कैबिनेट सदस्य
छात्रसंघ कैबिनेट के सदस्यों के रूप में दस छात्रों ने विजय प्राप्त की. जिनमें मुहम्मद शहबाज शफीक (बीकॉम), फरहान जुबैरी (बीएसडब्ल्यू), सैयद मुहम्मद शहबाज (बीकॉम), मुहम्मद नदीम (बीए), जुहेब अहमद (बीकॉम), ज़ैद शेरवानी (बीएसडब्ल्यू), मुहम्मद नजमुस साकिब (बीकॉम), मतीन अशरफ (बीए), नबीला जौहरा (बीएएलएलबी), तथा समरीन फरहा (बीयूएमएस) शामिल हैं। मुहम्मद शहबाज शफीक को 5182 मत, फरहान जुबैरी को 4864 मत, सैयद मुहम्मद शहबाज को 4792 मत, मुहम्मद नदीम को 5035 मत, जुहैब अहमद को 4863 मत, ज़ैद शेरवानी को 6048 मत, मुहम्मद नजमुस साकिब को 5884 मत, मतीन अशरफ को 4738 मत, नबीला जौहरा को 7522 मत तथा समरीन फरहा को 7840 मत प्राप्त हुए। छासंघ कैबिनेट के सदस्यों के लिए कुल मिलाकर 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
ये बने संकाय प्रतिनिधि
विश्वविद्यालय कोर्ट में छात्र प्रतिनिधियों के रूप में ग्यारह संकायों से सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें फैकल्टी ऑफ शोसल साइंस से मुहम्मद हसीर खान (1378 मत), कला संकाय से अदनान खान (1084 मत), इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालौजी संकाय से कामरान खान (2440 मत), विज्ञान संकाय से मोहम्मद शहबाज अली खान (1311 मत), मेडिसिन संकाय से अरहम खान (596 मत), जीव विज्ञान संकाय से शाहनवाज खान (230 मत), मैनेजमेंट स्टडीज एण्ड रिसर्च तथा इंटरनेशनल स्टडीज संकायों से आकिब खान (259 मत) तथा कृषि विज्ञान एवं धर्मशास्त्र संकायों से तलहा बिन तारिक (172 मत) विजयी हुए हैं।
वीमेन्स कॉलेज छात्रसंघ की सदस्यों को मिले वोट
प्रोफेसर हिना परवेज ने बताया कि स्टूडेंट यूनिय वीमेन्स कॉलेज की कैबिनेट में 9 सदस्याओं का चुनाव हुआ है। अरीशा खान (बीए द्वितीय वर्ष) को 1694 मत, असरा परवेज अहमद खान (बीएससी द्वितीय वर्ष) 1692 मत, आलिया नाज (बीए तृतीय वर्ष) को 1667 मत, खान आयला इशरत अली (बीएससी द्वितीय वर्ष) को 1643 मत, उरूसा अनवर (बीए द्वितीय वर्ष) को 1580 मत, सिब्ते सुगरा (बीए द्वितीय वर्ष) को 1559 मत, कहकंशा समर (बीएससी तृतीय वर्ष) को 1537 मत, शारबा तसनीम (बीकॉम द्वितीय वर्ष) को 1439 मत प्राप्त हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो