अलीगढ़

लखनऊ की नबा नसीम बनीं AMU Womens College Student Union की अध्यक्ष

AMU Student Union Election : चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा कैबिनेट सदस्य पद के लिए कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे।

अलीगढ़Dec 12, 2017 / 03:09 pm

अमित शर्मा

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ के चुनाव परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए। नबा नसीम को अध्यक्ष, निदा अकरम को उपाध्य और फहेबा अहमद को सचिव चुना गया है। अध्यक्ष पद पर चुनी गईं नबा नसीम लखनऊ की और उपाध्यक्ष पद पर चुनी गईं फहेबा अहमद बिजनौर की रहने वाली हैं। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा कैबिनेट सदस्य पद के लिए कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे। वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ के चुनाव में कुल 69 फीसदी मतदान हुआ था।
अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम
अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहीं नबा नसीम (गोमती नगर, लखनऊ) ने नेहा किरमानी को 69 वोट से हरा दिया। नबा को 916 वोट मिले हैं, जबकि नेहा को 847 वोट मिले हैं। उमामा नसीम को सिर्फ 94 वोट मिले हैं।

उपाध्यक्ष निदा अकरम और सचिव बनीं फबेहा अहमद
उपाध्यक्ष पद पर निदा अकरम (ऊपरकोट, अलीगढ़) ने सारा दिलशाद को 26 वोट से हरा दिया। निदा को 641, सारा को 615 वोट मिले हैं। तीसरी प्रत्याशी मदीहा जईम को 609 वोट मिले हैं। सचिव पद पर फबेहा अहमद (कस्बा नहटोर, बिजनौर) ने शाजिया इमाम को 98 वोट से हरा दिया। फबेहा को 978 वोट मिले हैं, जबकि शाजिया को 880 वोट मिले हैं। इस पद पर दो ही छात्राएं चुनाव मैदान में थीं। इसलि सीधी टक्कर हुई। 98 वोटों से जीत हुई।
कैबिनेट सदस्य
वीमेंस कॉलेज में आठ कैबिनेट सदस्य के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं। इनमें आठ की जीत हुई, जबकि मृलिनी सिंह बीए-3 को 1200 वोट मिले, जो कैबिनेट सदस्य बनने से चूक गईं। कहकशां समर, आलिया नाज, खान अइला इशरत अली, अरीश ए खान व सिबते सुगरा, उरूसा अनवर, शरबा तस्नीम, असरा परवेज अहमद खान को कैबिनेट सदस्य चुना गया।
सात वोट अवैध घोषित
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर हिना परवेज की देखरेख में चुनाव हुआ। उन्होंने बताया कि सोमवार को कॉलेज परिसर स्थित पांच कमरों में बने मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। 2741 मतदाताओं में से 1862 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सात वोट अवैध घोषित किए गए। कोर कमेटी के सदस्य प्रोफेसर जाबिर रजा, डॉ. एहसान उल्लाह, डॉ. बदरुज्जमा, डॉ. शौकत हसीन, डॉ. फौजिया नौशीन की मुख्य भूमिका रही।

Home / Aligarh / लखनऊ की नबा नसीम बनीं AMU Womens College Student Union की अध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.