scriptएएमयू में तिरंगा यात्रा निकालने पर नोटिस मिलने से भड़के छात्र, मिला भाजपाइयों का समर्थन, जानिए क्या है पूरा मामला! | amu notice against students for tiranga yatra, bjp came in favour | Patrika News

एएमयू में तिरंगा यात्रा निकालने पर नोटिस मिलने से भड़के छात्र, मिला भाजपाइयों का समर्थन, जानिए क्या है पूरा मामला!

locationअलीगढ़Published: Jan 24, 2019 12:13:57 pm

Submitted by:

suchita mishra

मंगलवार को निकाली थी तिरंगा यात्रा, दर्जनों छात्रों ने लगाए थे वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे।

amu

amu

अलीगढ़। एएमयू कैंपस में तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह एवं सोनवीर समेत छह छात्रों को एएमयू प्रॉक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उनसे 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस से भड़के छात्रों ने प्रॉक्टर की तुलना जनरल डायर से कर डाली। वहीं इस मामले में भाजपाई भी छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। इससे एएमयू कैंपस की राजनीति गर्माने के आसार जताए जा रहे हैं।
ये है मामला
मंगलवार को बरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र व छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह के नेतृत्व में एएमयू कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान बाइक पर सवार दर्जनों छात्रों ने वंदेमातरम और भारत माता की जय आदि के नारे लगाए थे। तिरंगा यात्रा के बाद प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने अजय सिंह व छात्र नेता सोनवीर समेत छह छात्रों को बिना अनुमति के मार्च निकालने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
भड़के छात्रों ने जनरल डायर से की प्रॉक्टर की तुलना
नोटिस मिलने से छात्र भड़क गए और प्रॉक्टर की तुलना जनरल डायर से कर डाली। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय सिंह ने कहा कि कैंपस में निकाली गई तिरंगा रैली को आम छात्रों का समर्थन मिला, हमारे कैंपस के ‘जनरल डायर’ को ये बात अखर गई है। लिहाजा उन्होंने नोटिस जारी कर दिया। छात्रों का कहना है कि अनुमति मांगी थी, लेकिन नहीं दी गई। वैसे भी 1947 में आजादी के बाद 1950 में हमें संविधान मिल चुका है। तिरंगा लहराने और भारत माता की जय बोलने के लिए हमको इजाजत की जरूरत नहीं है।
भाजपाइयों ने की नोटिस वापस लेने की मांग
वहीं इस बारे में भाजयुमो के प्रवक्ता प्रतीक चौहान ने कहा है कि रैली की अनुमति न देना 135 करोड़ भारतवासियों के साथ खिलवाड़ हैं। प्रधान संगठन अध्यक्ष अलीगढ़ ज्योति सिंह, भाजपा जिला मंत्री राकेश सिंह ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो