scriptAyodhya Verdict: तालानगरी में शांति और सौहार्द कायम, देखें वीडियो | Ayodhya Verdict Peace and harmony in maintained in aligarh as routine | Patrika News

Ayodhya Verdict: तालानगरी में शांति और सौहार्द कायम, देखें वीडियो

locationअलीगढ़Published: Nov 09, 2019 05:18:41 pm

Submitted by:

suchita mishra

अयोध्या राम जन्मभूमि पर फैसला आने के बाद जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी हुई है। इस बात की पुष्टि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने की।

SC Verdict

SC Verdict

अलीगढ़। अयोध्या राम जन्मभूमि पर फैसला आने के बाद जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण व्यवस्था बनी हुई है। इस बात की पुष्टि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जिले में पूरी सतर्कता है। फैसला आने के बाद पूरी तरह से शांति है। सुरक्षा दृष्टि से हर तरफ से पैदल मार्च किया जा रहा है। लोग फैसले से खुश नजर आ रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति कहीं भी गलत गतिविधि करते नजर आ रहा है। उस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इंटरनेट की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। एएमयू कैंपस में भी भ्रमण किया गया। बाजार हर रोज की तरह व्यवस्थित रूप से खुला हुआ है। बाजार में कुछ जगह सामान महंगा बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी उन पर भी तत्काल कार्रवाई अमल में लाई गई है।
यह भी पढ़ें

अयोध्या में राम भी रहेंगे और रहीम भी, जानिए सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले की मुख्य बातें



यह भी पढ़ें

Ayodhya Verdict राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महंत और मौलाना की प्रतिक्रिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो