script21 दिनों से दुल्हन के घर फंसे हैं बाराती, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, जानिए पूरा मामला! | barati stucked in bride's home due to lockdown from 21 days | Patrika News
अलीगढ़

21 दिनों से दुल्हन के घर फंसे हैं बाराती, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, जानिए पूरा मामला!

– झारखंड से लेकर आए थे बारात, लॉकडाउन के कारण बाराती अपने घर वापस नहीं लौट सके।

अलीगढ़Apr 11, 2020 / 07:11 pm

suchita mishra

lockdown

lockdown

अलीगढ़. बारात लेकर आए कुछ बाराती लॉकडाउन के कारण 21 दिनों से जिले के अतरौली कोतवाली के गांव विधीपुर में फंसे हुए हैं। घर वापस लौटने के लिए उन्होंने हर तरीका आजमा लिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने अब प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
ये है पूरा मामला
कोतवाली के गांव विधीपुर निवासी नरपत सिंह आर्य की बेटी सावित्री आर्य की शादी 22 मार्च को थी। बारात झारखंड के जिला धनबाद तहसील तोपचांची गांव वैलमी से आई थी। बारात में दूल्हा समेत परिवार के नौ भाई व तीन बहनें 21 मार्च की रात बारात लेकर विधीपुर पहुंच गए थे। 21 मार्च की रात में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आवाह्न कर दिया। बारातियों को उम्मीद थी कि एक दिन के जनता कर्फ्यू के बाद 23 मार्च को सब सामान्य हो जाएगा। उनका रिजर्वेशन भी 23 मार्च का ही था। लेकिन इसके बाद पहले 23 से 25 का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया, फिर 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित हो गया। इस कारण वे सारे बाराती अपने घर वापस नहीं लौट सके।
प्रशासन मुहैया करा रहा भोजन
अब लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ने की उम्मीद से वे लोग परेशान हैं। यहां रुके लोग परेशान हैं। प्रशासन की टीम ने सभी लोगों का चेकअप किया। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। सभी बारातियों को एक समय का खाना दुल्हन के परिवार की ओर से व एक समय भोजन प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है। परेशान बारातियों ने प्रशासन से उनकी मदद की गुहार लगाई है।

Home / Aligarh / 21 दिनों से दुल्हन के घर फंसे हैं बाराती, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, जानिए पूरा मामला!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो