script‘भाबीजी घर पर हैं’ के बाद आ रहा है ‘जीजाजी छत पर हैं’ | Bhabi Ji Ghar Par Hai tv serial written by manoj santoshi Aligarh | Patrika News

‘भाबीजी घर पर हैं’ के बाद आ रहा है ‘जीजाजी छत पर हैं’

locationअलीगढ़Published: Dec 25, 2017 09:50:57 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

मनोज संतोषी के नए धारावाहिक में ये डॉयलॉग बार-बार बोला जाएगा- भैया को बुला लूंगी अलीगढ़ से। यह धारावाहिक भी लोगों को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर देगा।

Happu Singh arrives in Chhindwara, the most discussed comedian artist

दरोगा हप्पू सिंह

अलीगढ़। एंड टीवी चैनल पर चल रहा धारावाहिक भाबीजी घर पर हैं के बाद एक और धारावाहिक आने वाला है। इसका नाम है- जीजाजी छत पर हैं। इस धारावाहिक को भी अलीगढ़ के मनोज संतोषी ने लिखा है। यह धारावाहिक भी परिवार पर केन्द्रित हास्यरस से भरपूर होगा। इसमें जीजा के साथ चुहलबाजी होगी। जनवरी से ही धारावाहिक के रिलीज होने की आशा है। नौ जनवरी 2018 या 16 जनवरी को धारावाहिक रिलीज हो सकता है। इस धारावाहिक में अलीगढ़ का नाम खासतौर पर केन्द्र में रहेगा।
ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा सीरियल

सराय मानसिंह स्थित माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी के निवास पर यह जानकारी भाबीजी घर पर हैं धारावाहिक के कलाकार अनूप उपाध्याय (मुरारीलाल बंसल) और योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह छोटे) ने दी। उन्होंने बताया कि जीजाजी छत पर हैं, धारावाहिक की कहानी दिल्ली के चांदनी चौक पर आधारित है। धारावाहिक में अनूप उपाध्याय चांदनी चौक पर लंहगा का शोरूम चलाते नजर आएंगे। वहीं योगेश त्रिपाठी सैलून में काम करते दिखेंगे। यह धारावाहिक भी सबको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा।
बार-बार बोला जाएगा ये डायलॉग

उन्होंने बताया कि धाराविहक में अलीगढ़ का नाम भी है। पत्नी की भूमिका करुणा माहेश्वरी (सोमा ठाकुर) निभाएंगी। जब पति से लड़ाई होगी तो वे कहेंगी- भैया को बुला लूंगी अलीगढ़ से। धारावाहिक में सर्वाधिक बार यही डायलॉग बोला जाएगा। उन्होंने बताया कि धारावाहिक में भारत की असली तस्वीर दिखाने का प्रयास किया गया है। शूटिंग मुंबई में हुई है, लेकिन चांदनी चौक दिखाया गया है। चांदनी चौक पर पूरे भारत के लोग पहुंचते हैं। इसके चलते तरह-तरह के पहनावे, भाषा, खानपान का भी जिक्र होगा। कलाकारों ने बताया कि धारावाहिक में आपसी जुड़ाव, 40 वर्ष पुरानी छत पर लोगों की मस्ती, मोहल्ले की मस्ती, चाट-पकौड़े, खेल, भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस मौके पर भाबीजी घर पर हैं के कलाकार दीपेश चन्द्रभान (मलखान), वैभव माथुर (टीका) भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो