scriptBIG NEWS: नेशनल हाईवे 91 पर रोडवेज बस में कैंटर ने मारी टक्कर, 6 की मौत की हुई पुष्टि, 8 गंभीर रूप से घायल | Big Accident on National Highway 91 six death and 8 injured up crime | Patrika News

BIG NEWS: नेशनल हाईवे 91 पर रोडवेज बस में कैंटर ने मारी टक्कर, 6 की मौत की हुई पुष्टि, 8 गंभीर रूप से घायल

locationअलीगढ़Published: Nov 19, 2018 07:53:22 am

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस हादसे में छह लागों की जान जाने की पुष्टि की है।

Big Accident

Big Accident

अलीगढ़। थाना गभाना इलाके के अरनिया गांव के पास एनएच 91 पर फर्रुखाबाद डिपो की बस में पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अलीगढ़ और बुलंदशहर के लिए भेजा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस हादसे में छह लागों की जान जाने की पुष्टि की है।

यहां का मामला
नेशनल हाइवे 91 पर रविवार देर रात की घटना है। फर्रुखाबाद डिपो की बस अलीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बताया गया है कि गभाना के पास अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा पर बस की हेडलाइट खराब हो गई। बस खड़ी करने के बाद चालक और परिचालक हेडलाइट ठीक कर रहे थे, इस बीच कुछ सवारियां भी बस से नीचे उतर गईं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे कैंटर ने सड़क पर खड़ी सवारियों को रौंदते हुए बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस गड्ढे में जा गिरी।
मच गई चीख पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैंटर की गति इतनी तेज थी कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। बस तेज धमाके की आवाज सुनी गई। इसके साथ ही बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में पांच पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों में सिर्फ एक महिला रोहाना बेगम पत्नी बाहरशेर निवासी पहाड़पुर, फर्रुखाबाद की पहचान कर ली है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही एएसपी नीरज जादौन, इंस्पेक्टर गभाना राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों का रेस्क्यू शुरू कर दिया गया।घायलों में दिव्या (22) पत्नी यतेंद्र कुमार निवासी बाबरपुर एटा, देवेंद्र (28) पुत्र संतोष कुमार निवासी नगला पीपल मरहरा, एटा, ओमपाल (52) पुत्र अमर सिंह निवासी शांतिनगर एटा, अनुज शर्मा (27) पुत्र उमेश चंद्र निवासी हौज खास, दिल्ली को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सत्यवीर पुत्र राधेश्याम निवासी कुरावली, मैनपुरी, प्रीती पत्नी रजनीश निवासी फतेहाबाद, हरियाणा व दो अन्य को बुलंदशहर की मुनि सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो