scriptएएमयू में भाजपा विधायक के नाती की रैगिंग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शिकायत की तैयारी, जानिए पूरा मामला! | BJP MLA grandson Ragging in AMU, ready to complaint in HRD Ministry | Patrika News

एएमयू में भाजपा विधायक के नाती की रैगिंग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शिकायत की तैयारी, जानिए पूरा मामला!

locationअलीगढ़Published: Aug 29, 2019 04:35:14 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
भाजपा के बरौली विधायक दलवीर सिंह के नाती विजय कुमार सिंह के साथ एएमयू में कुछ वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग की।

विधायक दलवीर सिंह के नाती

विधायक दलवीर सिंह के नाती

अलीगढ़। एएमयू में भाजपा के बरौली विधायक दलवीर सिंह के नाती के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। विधायक के नाती विजय कुमार सिंह का कहना है कि वो एएमयू से फॉरेन लेंग्वेज डिपार्टमेंट में बीए (स्पेनिस) कर रहा है। बुधवार उनका विद्यालय में पहला दिन था। वे क्लास में थे। शिक्षक पढ़ा रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र कक्षा में घुस आए। कुछ देर बाद शिक्षक चले गए तो छात्रों ने कक्षा में बैठे छात्रों से नाम-पते पूछे। उन्हें खड़ा कराया और बैठाया। जब विजय कुमार का नंबर आया तो उन्होंने नाम बताने से इंकार कर दिया। इस पर वे लोग भड़क गए और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। सूचना पर प्रॉक्टरियल टीम आ गई। इसके बाद मामला शांत हो गया।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय में करेंगे शिकायत
विधायक के नाती का आरोप है कि दोपहर क्लास के दौरान जब वो जा रहा था तो उसे दोबारा 50-60 लड़के खड़े मिले और अभद्रता करने लगे। काफी देर बहस के बाद वे वहां से वापस गए। विजय का कहना है कि एएमयू में हुई रैगिंग की शिकायत वो दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में करेगा। इस मामले में एएमयू प्रॉक्टर प्रो.अफीफुल्लाह का कहना है कि छात्र की ओर से शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में सिविल लाइन के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने भी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो