scriptभाजपा सांसद ने माना बिना पैसे लिए पुलिस नहीं कर रही कोई काम, फर्जी केस लगाकर कर रही उगाही | BJP MP Rajveer Singh Video Viral Over UP Police Corruption | Patrika News

भाजपा सांसद ने माना बिना पैसे लिए पुलिस नहीं कर रही कोई काम, फर्जी केस लगाकर कर रही उगाही

locationअलीगढ़Published: Feb 20, 2020 08:14:53 pm

भाजपा सांसद ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कहा कि बिना रुपए लिए पुलिस कोई भी काम नहीं कर रही है।

भाजपा सांसद ने माना बिना पैसे लिए पुलिस नहीं कर रही कोई काम, फर्जी केस लगाकर कर रही उगाही

भाजपा सांसद ने माना बिना पैसे लिए पुलिस नहीं कर रही कोई काम, फर्जी केस लगाकर कर रही उगाही

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे रावीर सिंह उर्फ राजू भैया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा सांसद राजवीर सिंह पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते दिख रहे हैं। भाजपा सांसद ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कहा कि बिना रुपए लिए पुलिस कोई भी काम नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें

फंदे पर लटका मिला बीयर शॉप के सेल्समैन का शव

दरअसल पिछले दिनों लूट के मुकदमे में थाना बरला के गांव गाजीपुर के योगेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को जेल भेजा गया है। पुलिस पर फर्जी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सीओ बरला को साथ लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। इसी दौरान सांसद ने कहा कि पुलिस कई निर्दोश लोगों को फर्जी केस लगा कर जेल भेज देती है। पुलिस फरियादियों की नहीं सुन रही है। पुलिस की इसी कार्यप्रणाली से कानून व्यवस्था बिगड़ रही है।
यह भी पढ़ें

Donald Trump की The Beast Car की ये खूबियां जान हो जाएंगे हैरान, मिसाइल हमला भी बेअसर, पंचर होने पर भी दौड़ती है उसी रफ्तार से

सांसद ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने गांव में लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है। लोगों को गलत तरीके से जेल भेजा है। यह सब अतरौली के अंदर नहीं चलेगा। सांसद ने कहा कि पुलिस के द्वारा जनता का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। फर्जी केस लगाकर छोड़ने के नाम पर पैसे उगाही का खेल अब नहीं चलेगा। सांसद की इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो