मानिसक मंदित महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ये था मामलाशनिवार को सुमैया राणा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में चल रहे धरने में शामिल होने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था, साथ ही छात्रों को संबोधित कहते हुए कहा था कि आज हम जिस हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं, वो वाकई बहुत भयानक है। अब यहां घुटन महसूस हो रही है। इस दौरान उन्होंने यूपी पुलिस को चोर बताया था और कहा था कि पुलिस हमारे पीछे ऐसे भागती है, जैसे चोर सामान छीन कर भाग रहा हो। वहीं मैं उनके पीछे यह कहकर भागती हूं कि उत्तर प्रदेश की पुलिस चोर है। यहां की पुलिस तानाशाह है। लेकिन वे इस तानाशाही को चलने देंगी।