scriptBig News अलीगढ़ में धमाके, विद्युत ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग, तीन लोग गम्भीर, 150 मुर्गे खाक | Blast and Fire in electric transformer Aligarh big news | Patrika News

Big News अलीगढ़ में धमाके, विद्युत ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग, तीन लोग गम्भीर, 150 मुर्गे खाक

locationअलीगढ़Published: Nov 11, 2019 07:26:38 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

-मेडिकल रोड पर विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग के बाद हुए धमाके
-दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकले, आला अधिकारी मौके पर
-तीन बाइकें जलीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

Fire in aligarh

Big News अलीगढ़ में धमाके, विद्युत ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग, तीन लोग गम्भीर, 150 मुर्गे खाक हुए

अलीगढ़। बारावफात के दूसरे दिन अलीगढ़ में कई धमाके हुए। ट्रांसफार्मर फुंकने से भीषण आग लग गई और धमाके होने लगे। अनहोनी की आशंका पर लोग घरों से बाहर आ गए। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कई बाइकें जल गईं। डेढ़ सौ मुर्गे खाक हो गए।
ट्रांसफार्मर में आग

घटना थोड़ी देर पहले की है। मेडिकल रोड पर दोदपुर में मुर्गा मांस विक्रेता की दुकान है। इस दुकान के ऊपर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। अचानक न जाने क्या हुआ, ट्रांसफार्मर फट गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया। दुकान पर खड़े महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। करीब 150 मुर्गे राख बन गए। दो बाइक जल गईं।
महिला को नाले में फेंका

जलती हुई महिला को लोगों ने बचाने का प्रयास किया। उसे नाले में फेंक दिया ताकि आग बुझ जाए, लेकिन इससे उसकी हालत और खराब हो गई। गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आ गई। आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो