scriptदुल्हन ने दहेजलोभी दूल्हे से शादी करने से किया इंकार | bride refused to marry dowry Greedy Groom | Patrika News
अलीगढ़

दुल्हन ने दहेजलोभी दूल्हे से शादी करने से किया इंकार

पूरे वाकये को लेकर दुल्हन दुखी है, उसने कहा कि यह सही रहा कि शादी से पहले लड़का पक्ष बेनकाब हो गया।

अलीगढ़Apr 21, 2018 / 05:21 pm

अमित शर्मा

dowry system
अलीगढ़। मैनपुरी की लड़की का विवाह अलीगढ़ के क्वार्सी के संजय से तय हुआ था। दहेज में चार लाख रुपए अतिरिक्त मांगने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। शादी से पहले यह रकम मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था। दोनों पक्षों में सुलह की कोशिशें हुई लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। वहीं दुल्हन पक्ष ने मैनपुरी में पुलिस अधिकारियों से मिलकर घटना की जानकारी दी और दूल्हा पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

मैनपुरी के आवास विकास कॉलोनी के महाराज सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता थाना क्वार्सी के संजय गांधी कॉलोनी के संजय कुमार से तय किया था। संजय ग्वालियर में एक सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट है। शादी रामघाट रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को होनी थी। बताया जा रहा है कि विवाह में दहेज के रूप में ग्यारह लाख रुपए व अन्य सामान देना तय किया गया था। दूल्हा पक्ष पर आरोप है कि शादी से पहले चार लाख रुपए अतिरिक्त दहेज देने की मांग रख दी गई। इस मामले में बिचौलियों के जरिए बातचीत भी हुई, लेकिन दूल्हा पक्ष चार लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग पर अड़ा रहा।
 
शादी से पहले दहेज के रूप में अतिरिक्त रकम मांगने पर दुल्हन पक्ष सहम गया और बातचीत के लिए वर पक्ष के घर क्वार्सी आ गया था, दुल्हन पक्ष की तरफ से मान-मनौव्वल के प्रयास किए गए लेकिन वर पक्ष अपनी मांग से हिला नहीं। वहीं इस बीच दूल्हा पक्ष घर पर ताला लगाकर गायब हो गया। दुल्हन पक्ष के परिजन मजबूर होकर थाने पहुंचे, थाने पर घंटों इंतजार करने के बाद दूल्हा पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। आखिर दुल्हन पक्ष ने निराश होकर थाने में तहरीर दी और मैनपुरी लौट आए। वहीं इस मामले में दुल्हन पक्ष के परिजन एसपी मैनपुरी से मिले और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। दुल्हन के पिता ने मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में पुलिस को दहेज लोभी दूल्हा पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है। पूरे वाकये को लेकर दुल्हन दुखी है, युवती ने कहा कि यह सही रहा कि शादी से पहले लड़का पक्ष बेनकाब हो गए, बाद में यह मांग की जाती तो परेशानियां बढ़ जातीं। युवती ने मांग की है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं क्वार्सी पुलिस के अनुसार वर पक्ष के मकान पर ताला लगा है और तहरीर मिलने के आधार पर पूरी जांच की जा रही है।

Home / Aligarh / दुल्हन ने दहेजलोभी दूल्हे से शादी करने से किया इंकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो