scriptशर्मनाक: टॉफी दिलाने के बहाने खेत पर ले गया भाई, चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म | brother raped four years old sister shameful crime news | Patrika News

शर्मनाक: टॉफी दिलाने के बहाने खेत पर ले गया भाई, चार साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

locationअलीगढ़Published: Oct 05, 2019 01:09:21 pm

Submitted by:

suchita mishra

दुष्कर्म के बाद उसे वापस घर भेज दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को दुष्कर्म का पता चला।

Rape

Rape

अलीगढ़। शहर के टैटीगांव रोड पर चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ उसके रिश्ते के भाई ने ही दुराचार किया है। इस घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, चारों ओर हड़कंप मच गया। इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की, फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी भी नाबालिग है। फिलहाल पुलिस ने उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया है।
यह भी पढ़ें

Encounter Specialist पूर्व इंस्पेक्टर को शिवसेना ने बनाया प्रत्याशी, यूपी के इस शहर में खुशी की लहर

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका रिश्ते का भाई उसे टॉफी दिलाने के बहाने वहां से ले गया और एक खेत में उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे वापस उसके घर भेज दिया। कुछ समय बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को गलत काम होने की आशंका हुई। बच्ची से पूछने पर बच्ची ने आरोपी किशोर का नाम बताकर पूरी बात कही। इसके बाद परिजनों ने किशोर को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग होने के कारण फिलहाल किशोर को सुधारगृह भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो