scriptBullets fired once again in AMU campus ex student fired | AMU परिसर में एक बार फिर चली गोलियां, जेल से छूटने के जश्न में पूर्व छात्र ने की फायरिंग | Patrika News

AMU परिसर में एक बार फिर चली गोलियां, जेल से छूटने के जश्न में पूर्व छात्र ने की फायरिंग

locationअलीगढ़Published: Nov 04, 2023 07:36:58 pm

Submitted by:

Prateek Pandey

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फायरिंग की एक और घटना सामने आई है। जेल से छूटकर आए एक पूर्व छात्र ने शुक्रवार रात कुछ साथियों के साथ कैंपस में अंधाधुध हर्ष फायरिंग की। मुरादाबाद के एक छात्र को इसमें गोली लगी है।

amu_vc
हर्ष फायरिंग में गोली लगने के बाद उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। कैंपस में ताबड़तोड़ गोली चलने की घटना से छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को जेल से रिहा होकर आए पूर्व छात्र व उसके साथी नेताओं ने हर्ष फायरिंग की। इस दौरान जांघ में गोली लगने से मुरादाबाद का एक छात्र जख्मी हो गया। छात्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं एएमयू इंतजामिया जांच की बात कह रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.