scriptस्मार्ट सिटी योजना में भले ही शहर स्मार्ट न हुआ हो, पर सफाई कर्चमारी जरूर स्मार्ट हो गए हैं, जानिए कैसे | Child labor in nagra nigam Aligarh smart city latest news | Patrika News

स्मार्ट सिटी योजना में भले ही शहर स्मार्ट न हुआ हो, पर सफाई कर्चमारी जरूर स्मार्ट हो गए हैं, जानिए कैसे

locationअलीगढ़Published: May 24, 2019 10:59:35 am

अपने स्थान पर कार्य बच्चों से कार्य करा रहे सफाई कर्मचारी, कोई टोकने वाला नहीं

Child labor in nagra nigam Aligarh

Child labor in nagra nigam Aligarh

अलीगढ़। अलीगढ़ शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाना है। केन्द्र सरकार से करोड़ों रुपये मिले हैं। शहर स्मार्ट हो या न हो, लेकिन सफाई कर्मचारी जरूर स्मार्ट हो गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने अपने स्थान पर कुछ बच्चों को लगा रखा है। वे गलियों से कूड़ा उठाकर डलाबघर पर ले जा रहे हैं। इन बच्चों को कुछ पैसे दे दिए जाते हैं।
दोदपुर वार्ड में बच्चे से कराया जा रहा काम
इस तरह का एक मामला दोदपुर वार्ड नं. 45 पान वाली कोठी बरगद हाउस की गली में देखने को मिला। एक नाबालिग बच्चा, जो धनीपुर ब्लॉक का रहने वाला है, स्थानीय सफाई कर्मचारी के स्थान काम कर रहा है। वह जिस रिक्शे पर कम कर रहा है, उसका नम्बर 18 है। स्वच्छ शहर सुन्दर शहर अलीगढ़ भी लिखा साफ नजर आ रहा है। इसी रिक्शे से डलाबघर में कूड़ा खाली करते हुए देखा गया।
दो हजार रुपये में रखा है
बाल श्रमिक ने बताया कि वह धनीपुर मंडी ब्लॉक का रहने वाला है। कक्षा चार का छात्र है। पिता के पैर की हड्डी टूटने के कारण आर्थिक तंगी के चलते वह नगर निगम में स्थाई कर्मचारी मोनू से मिला। उसने अपने स्थान पर दो हजार रुपये प्रति माह पर वार्ड नं. 45 के मोहल्लों व गलियों में कूड़ा उठाने के लिए कार्य पर रखा है। जो प्रातः सात बजे से इस कार्य को अंजाम देता है। इस संबंध में निगम अधिकारियों से वार्ता करने के लिए सपर्क किया गया तो बताया कि साहब चुनाव की मतगणना में व्यस्त है।
फोटोः मनोज अलीगढ़ी

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो