scriptघूमने निकले युवक का शव मिला, दुल्हन के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग | dead body of a young man who went for a walk was found | Patrika News

घूमने निकले युवक का शव मिला, दुल्हन के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग

locationअलीगढ़Published: Jun 15, 2022 11:35:14 am

Submitted by:

lokesh verma

अलीगढ़ जिले में दो दिन पहले घर से घूमने निकले युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक पंकज घर का इकलौता चिराग था और दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शव मिलने से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं नई नवेली दुल्हन का भी राे-रोकर बुरा हाल है।

dead-body-of-a-young-man-who-went-for-a-walk-was-found.jpg

घूमने निकले युवक का शव मिला, दुल्हन के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दो दिन पहले घर से घूमने निकला युवक लापता हो गया था। आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पंकज घर का इकलौता चिराग था, जो दाे दिन पहले ही घूमने की बात कहकर घर निकला था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह खेत में शव मिलने से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। दो महीने पहले ही पंकज की शादी हुई थी। अभी तक उसकी नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी तक नहीं उतरी कि थी उससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना नगला क्षेत्र के नगोला गांव का रहने वाले 32 वर्षीय युवक पंकज का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पंकज का शव का शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर दौड़ पड़ी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जा रहा है कि पंकज शराब पीने के साथ ही नशे का आदी था। उसके पिता राजपाल की कई साल पहले मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां इंद्रावती जवां थाना क्षेत्र स्थित कासिमपुर परियोजना में नौकरी करती है। पंकज इकलौता बेटा था। उसकी दो बड़ी बहनों की बहुत पहले ही शादी हो चुकी है। ऐसे में बुजुर्ग मां का वह एक मात्र सहारा था।
यह भी पढ़ें – सुनसान जगह ले जाकर पिला दी बहुत सारी शराब, वीडियो वायरल

घर का इकलौता चिराग था पंकज

आपको बताते चलें कि पंकज अपने घर का इकलौता चिराग होने के साथ ही अपनी मां का एकमात्र सहारा था। जिसकी 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पंकज की पत्नी उसकी शराब पीने की आदत से परेशान होकर अपने मायके चली गई थी।
यह भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी और भड़काऊ पोस्ट डालने पर हंगामा

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही उसे पति की मौत की खबर मिली तो वह ससुराल पहुंच गई। सूचना के बाद दोनों बहनों समेत बुजुर्ग मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि अभी तक बहू के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी है और उससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो