Aligarh News: डेंगू से बीमार हो रहे लोगों का बढ़ रहा आंकड़ा, 15 घरों में मिला लार्वा
अलीगढ़Published: Sep 22, 2023 05:24:49 pm
अलीगढ़ के एक गांव के प्रधान की मांग पर बृहस्पतिवार दोपहर डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे किया। सर्वे के आंकड़े अहिरान कर देने वाले थे। आइये जानते हैं पूरी खबर...
अलीगढ़ में डेंगू की चपेट में आ रहे मरीजों की संख्या बढती जा रही है, यहां न सिर्फ बीमारियों ने डेरा डाल लिया है बल्कि अस्पतालों में फैली अव्यवस्थाओं ने भी मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अलीगढ के एक गांव के प्रधान रमा सिंह तोमर ने तीन दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी से टीम भेजकर जांच कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार दोपहर डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे किया।