script

विवाहिता को बहाने से घर ले गया परिचित युवक, दोस्तों को बुलाकर किया दुष्कर्म, बनायी अश्लील वीडियो फिर….

locationअलीगढ़Published: Jun 18, 2019 10:42:42 am

Submitted by:

suchita mishra

महिला का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया था। होश आने पर घटना का पता चला।

gangrape

gangrape

अलीगढ। क्वार्सी इलाके में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसे एक परिचित युवक मदद के बहाने अपने साथ ले गया और नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला को घटना का पता चला, तो उसने उनकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही। इस पर युवकों ने उसे वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़ित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ये है मामला
पीड़िता के अनुसार वो क्वार्सी के एक इलाके की रहने वाली है और उसकी शादी हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। कुछ दिनों पहले महिला का किसी कारण अपने पति से झगड़ा हो गया तो नाराज होकर वो अपने मायके आ गई। करीब दो माह से वो मायके में रह रही है। पांच जून को मायके का ही एक परिचित युवक उसे क्वार्सी चौराहे पर मिला और पुलिस से मदद का आश्वासन देकर अपने साथ एक घर में ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाया फिर अपने अन्य दो दोस्तों को बुलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। होश आने पर महिला को इसका पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने उन लोगों की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि वो इस मामले को लेकर जब थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर देने पहुंची तो उन्होंने भी उसकी एक न सुनी और फटकार लगाकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने क्वार्सी थाना प्रभारी को महिला की दलील सुन मामले जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो