scriptदिवाली से पहले दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, खिल उठे चेहरे, देखें वीडियो | Free 33 artificial limbs distributed to the differently-abled | Patrika News
अलीगढ़

दिवाली से पहले दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, खिल उठे चेहरे, देखें वीडियो

नारायण सेवा संस्थान ने दिव्यांगों को बांटे निःशुल्क 33 आर्टिफिशियल लिम्ब

अलीगढ़Oct 20, 2019 / 04:23 pm

धीरेंद्र यादव

dd.jpg
अलीगढ़। दिवाली से पहले दिव्यांगों को बड़ा तोहफा मिला है। नारायण सेवा संस्थान ने निःशुल्क आर्टिफिशियल लिम्ब डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन किया है। इस कैंप में 33 अनाथ, निर्धन, दिव्यांग और वंचितजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और कैलिपर वितरित किये गए।
ये भी पढ़ें – ज्योतिषाचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी: 2019 के समाप्त होते ही बदलेगी ग्रहों की चाल, भारत और पीएम मोदी के लिए वर्ष 2020…

सम्मान से जी सकें दिव्यांग
वरिष्ठ प्रोस्थेटिक्स एंड ओर्थोटिक्स विशेषज्ञ सुरेंद्र कुमार गोयल ने कहा कृत्रिम अंगों को निःशुल्क वितरण करने के लिए आर्टिफिशियल लिम्ब मेजरमेंट कैंप को लगाया गया था। ताकि आम जिदंगी में आने वाली दिव्यांगों की समस्या को हल कर सकें। दिव्यांग सम्मान और गरिमा के साथ बेहतर जीवन जी सकें। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि दिवाली के शुभ अवसर पर आर्टिफिशियल लिम्ब डिस्ट्रीब्यूशन कैंप लगाया गया है। क्योंकि दिव्यांगों को भारत में सस्ती प्राइमरी हेल्थकेयर नहीं मिल पाती है और सामान्य स्वास्थ्य जांच में कम से कम एक हजार से अधिक खर्च हो जाता है। इसीलिए हर महीने आर्टिफिशियल लिम्ब मेजरमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन करते हैं।

Home / Aligarh / दिवाली से पहले दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, खिल उठे चेहरे, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो