scriptअपहरण कर विवाहिता को बनाया बंधक और एक माह तक किया गैंगरेप, पढ़िए दिल झकझोर देने वाली ये खबर | gang rape with married woman for one month making her mortgage | Patrika News

अपहरण कर विवाहिता को बनाया बंधक और एक माह तक किया गैंगरेप, पढ़िए दिल झकझोर देने वाली ये खबर

locationअलीगढ़Published: May 04, 2019 01:59:35 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
विवाहिता को कुछ दबंगों ने जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया, फिर उसे आगरा ले आए। एक मकान में बंधक बना कर सबने रेप किया।

Cheating of 41 women

Cheating of 41 women

अलीगढ़। जिले में एक हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जो आपके दिल को झकझोर देगा। यहां एक विवाहिता को कुछ दबंगों ने जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया, फिर उसे आगरा ले आए। महिला को आगरा के एक मकान में बंधक बना कर रखा और उसके साथ एक महीने तक सबने रेप किया। पीड़ित महिला किसी तरह वहां से भागकर अलीगढ़ आयी और मामले की शिकायत थाने में की। महिला इगलास थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
ये है मामला
महिला महिला का आरोप है कि घर के बाहर घूमते वक्त उसे तीन लड़के जबरन कार में डालकर आगरा ले गए। आगरा के एक मकान में उसे बंधक बनाकर रखा गया। नशीला पदार्थ खिलाकर चार युवकों ने एक माह तक उसके साथ कई युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि एक छोटी बच्ची की सहायता से वो किसी तरह उन लोगों के चंगुल से निकली। बाहर पूछने पर पता चला कि वो आगरा में है। ऑटो वाले की मदद से बस स्टैंड पहुंची और रोडवेज बस से अलीगढ़ आयी। घर आकर उसने पति को पूरी बात बतायी। इसके बाद पति पीड़ित महिला को लेकर थाने पहुंचा। फिलहाल पीड़िता ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अलीगढ़ मलखान सिंह हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो