scriptमुख्यमंत्री के इस आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, आंदोलन का अल्टीमेटम  | government employees protest cm yogi adityanath decisions aligarh news in hindi | Patrika News

मुख्यमंत्री के इस आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, आंदोलन का अल्टीमेटम 

locationअलीगढ़Published: Jul 07, 2017 11:19:00 am

Submitted by:

Santosh Pandey

अधिकारियों पर लगाया तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप 

aligarh 2

aligarh 2

अलीगढ़। सुबह नौ बजे कार्यालय आने का राज्य कर्माचरी संयुक्त परिषद ने विरोध किया है। कलेक्ट्रेट के बाहर शुक्रवार को राज्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता उदयराज सिंह और नरेश सिंह ने आंदोलन की अगुवाई की। कर्मचारियों ने कहा कि सुबह 9 बजे बुलाकर अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। वहीं राज्य कर्मचारी परिषद ने कर्मचारियों के आने का समय सुबह दस बजे बताया है। इसके लिए कर्मचारी आंदोलन की राह भी पकड़ सकते है। 


अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप 

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जनपद के अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कार्यालय आकर जनसुनवाई के लिए निर्दश जारी कर दिया है। जब कि अधिकारियों के लिए नौ बजे का समय नियत किया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि ऐसे में अधिकारी कर्मचारी का उत्पीड़न कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

एसीएम द्वि​तीय ने लिया ज्ञापन 

aligarh 1

कर्मचारी नौ बजे कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश का विरोध जता रहे हैं। इसके लिए कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन का मन बना लिया है। इनके साथ नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी हैं। एसीएम द्वि​तीय रेनू सिंह ने कर्मचारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन को सौंपा। 


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो