scriptगुलजार अहमद को दिया गया राम-रहीम सम्मान | Gulzar ahamad honored as Ram Rahim in hotel gayatri palace Aligarh | Patrika News

गुलजार अहमद को दिया गया राम-रहीम सम्मान

locationअलीगढ़Published: Jun 14, 2018 06:50:03 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

मानव उपकार संस्था ने अपना 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कई हस्तियों को किया सम्मानित।

pankaj dhiraj

pankaj dhiraj

अलीगढ़। मानव उपकार संस्था ने अपना 19वां स्थापना दिवस होटल गायत्री पैलेस में धूमधाम के साथ मनाया। साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक राम-रहीम सम्मान समाजसेवी गुलजार अहमद को दिया गया। इस मौके पक मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) एसबी सिंह ने कहा कि मानव उपकार संस्था के सामाजिक कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। लावारिश शवों के अंतिम संस्कार करने के साथ मानवीय गरिमा पूर्ण कार्य सराहनीय हैं।
यह भी पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर अचानक पहुंचे ये शख्स, तो रेलवे अधिकारियों के उड़ गए होश, वेंडर्स के छूट गए पसीने

इन्होंने किया शुभारंभ

समारोह का शुभारम्भ मुख्य संरक्षक आशुतोष वष्र्णेय, केन्द्र सरकार की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजली शर्मा, अजय सिंह तोमर ने किया। संस्था के संरक्षक सेवानिवृत्त डीआईजी गोविन्द अग्रवाल ने अपना संदेश मोबाइल फोन द्वारा दिया। मंचासीन एलडी वाष्र्णेय, सरदार खजान सिंह, धर्मेन्द्र द्विवेदी, विपिन बिहारी आदि समाजसेवी रहे।
यह भी पढ़ें

नाबालिग छात्रा को धमकाकर रेप करता रहा टीचर, जब पेट में दर्द उठा तो हुआ ऐसा खुलासा कि सबके होश उड़ गए…

वर्ष 2000 में किया था पहला लावारिस शव का संस्कार

संस्थाध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि वर्ष 2000 में प्रथम लावारिश शव का अंतिम संस्कार किया था, जो अब वर्तमान में संस्था शव फ्रीजर, शव यात्रा यान, गरीबों की मदद, निर्धन कन्याओं का विवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे के लिए कार्य कर रही है। मानव उपकार संस्था के चेयरमैन पंकज धीरज ने बाताया कि करीब 600 मानव सेवकों के सहयोग से अब तक 4 हजार 3 सौ 50 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार उनके धर्मानुसार किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें

जी हां, आप भी बच्चे को गर्भ में ही बना सकती हैं अभिमन्यु

सम्मानित महानुभाव

संदीप पाठक – क्रीड़ा सेवा सम्मान, बबलू राघव – डिजिटल जागरूकता सम्मान, कु. दीक्षा नागपाल – नृत्यकला सेवा सम्मान (मीनाक्षी नागपाल द्वारा), अतुल सिंह – शिक्षा सेवा सम्मान, महक सिंघल – देशभक्ति सेवा सम्मान, डॉ. नागेश वाष्र्णेय – चिकित्सा सेवा सम्मान, पारसमणि – चित्रकला सेवा सम्मान, सुरभि तोमर – कर्तव्यनिष्ठ सेवा सम्मान, देहदान कर्तव्य संस्था – समाजसेवी संस्था सम्मान, गुलजार अहमद – राम-रहीम सम्मान, अर्शी गुप्ता – पर्वतारोही सम्मान (खेल क्षेत्र), फैज मोहसिन – गीत संगीत क्षेत्र को सम्मानित किया गया। स्व. अशोक कुमार गुप्ता – मरणोपरान्त सम्मान, स्व. रविन्द्र कुमार गुप्ता – अंगदान सेवा सम्मान, स्व. प्रेमवती देवी – अंगदान सेवा सम्मान दिया गया।
यह भी पढ़ें

शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से आक्रोश

फैज मोहसिन ने सुनाए गीत

समारोह में सांस्कृति प्रस्तुतियों की झलक भी देखने को मिली। बाल गायक फैज मोहिसन ने अपनी कोमल व मधुर आवाज में दमदार गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्थापक सदस्य प्रवीण वाष्र्णेय ‘गप्पू’, मनोज गोटेवाल, रतन वाष्र्णेय व संयोजक मण्डल के विष्णु गुप्ता ‘पीतल’, अशोक गोल्डी, चित्रित अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, ज्ञानेन्द्र चैहान, हरिकृष्ण मुरारी, फैज मोहम्मद, सत्यनारायण दीक्षित, विशाल वाष्र्णेय, विवेक अग्रवाल, शकील अहमद, रामप्रकाश सूर्यवंशी, ओपी वर्मा, कृष्ण गुप्ता, आभा वाष्र्णेय, सूवेदार सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो