scriptBY Election Result इगलास सीट पर बड़ा उलटफेर, बसपा प्रत्याशी पिछड़ा | hIglas by election 2019 Counting result latest update BJP defeating BS | Patrika News

BY Election Result इगलास सीट पर बड़ा उलटफेर, बसपा प्रत्याशी पिछड़ा

locationअलीगढ़Published: Oct 24, 2019 10:58:46 am

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार पिछड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी आगे हो गए हैं।

आगरा। इगलास सीट पर उपचुनाव की मतगणना चल रही है। सातवें चक्र की मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ा उलटफेर हुआ है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार पिछड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी आगे हो गए हैं। अपराह्न एक बजे तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें

BY-Election Result: इगलास में इस पार्टी को मिली बढ़त, पहले राउंड से ही आगे चल रहा प्रत्याशी

सातवां चक्र के बाद मिले कुल वोट

1. अभय कुमार (बसपा)- 12463

2. उमेश कुमार (कांग्रेस)- 2097

3. राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 17659

4. पुष्पेंद्र सिंह – 270

5. मुकेश कुमार (लोकदल)- 709
6. विकास उर्फ विकास कुमार – 131

7. हरीश कुमार धनगर – 728

8. नोटा – 266

कुल योग – 34323

यह भी पढ़ें

इगलास उपचुनावः मतगणना शुरू, बसपाई उत्साहित, भाजपा ने किया जीत का दावा

29,270 वोट लाने पर बचेगी जमानत

किसी भी प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल पड़े विधिमान्य मतों का 20 फीसद मत लेना अनिवार्य हैं। गलास सीट पर कुल 1,46,354 वोट पड़े हैं। इस तरह प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए 29,270 वोट लेने होंगे। इससे कम वोट मिले तो जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
कुल मतदान, 39.06 फीसद

महिला मतदान, 35.67

पुरुष मतदान, 41.87

कुल मतदाता, 374733

कुल पड़े वोट, 146354

कुल पुरुष मतदाता, 201373

कुल पड़े वोट, 84317

कुल महिला मतदाता, 173350
कुल पड़े वोट, 61836

कुल अन्य मतदाता, 10

कुल पड़े वोट, 01

इगलास से अब तक के विधायक

1951-शिवदान सिंह कांग्रेस जीते, राजा बहादुर किशोरी रमण सिंह निर्देल हारे

1957-राजा बहादुर किशोरी रमण सिंह निर्दल जीते, लीडर लक्ष्मी सिंह निर्दल हारे
1959-लीडर लक्ष्मी सिंह निर्दल जीते, शिवदान सिंह कांग्रेस हारे

(उपचुनावः पिटीशन में राजा रमण सिंह को हटाने के बाद)

1962-शिवदान सिंह निर्दल जीते, सोरनलाल शर्मा जनघंस हारे

1967-मोहनलाल गौतम कांग्रेस जीते, शिवदान सिंह निर्दल हारे
1969-गायत्री देवी बीकेडी जीते, मोहनलाल गौतम कांग्रेस हारे

-1974-राजेंद्र सिंह बीकेडी जीते, शंभू सिंह सीपीआई हारे

1977-राजेंद्र सिंह जनता पार्टी जीते, मुख्तयार सिंह कांग्रेस हारे

1980-राजेंद्र सिंह जनता पार्टी जीते, उषा रानी कांग्रेस आई हारीं
1985-राजेंद्र सिंह लोकदल जीते, उदयवीर सिंह कांग्रेस हारे

1989-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, राजेंद्र सिंह जनता दल हारे

1991-ज्ञानवती सिंह जनता दल जीते, विक्रम सिंह हिंडौल भाजपा हारे

1993-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, विक्रम सिंह हिंडौल भाजपा हारे
1996-मलखान सिंह भाजपा जीते, विजेंद्र सिंह कांग्रेस हारे

2002-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, नरेंद्र कुमार दीक्षित बसपा हारे

2004-मुकुल उपाध्याय बसपा जीते, मलखान सिंह रालोद हारे

(उपचुनावःविजेंद्र सिंह के सांसद बनने के बाद)
2007-विमलेश सिंह रालोद जीते, मुकुल उपाध्याय बसपा हारे

2012-त्रिलोकीराम रालोद जीते, राजेंद्र सिंह बसपा हारे

2017-राजवीर दिलेर भाजपा जीते, राजेंद्र कुमार बसपा हारे

2019 उपचुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो