script

बहन से शादी कराने का लालच देकर हिंदू युवक का कराया धर्म परिवर्तन

locationअलीगढ़Published: May 21, 2018 03:16:06 pm

Submitted by:

suchita mishra

युवक के परिजन उसे वापस अपने धर्म में लाना चाहते हैं, लेकिन युवक ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। शांतिभंग के अंदेशे के चलते पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

youth

youth

अलीगढ़। जिले के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद के रहने वाले एक युवक द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसे लेकर चारों तरफ तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए युवक को शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया है। वहीं युवक द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने का मामला लगभग सात से आठ महीने पुराना बताया जा रहा है।
थाना बन्ना देवी इलाके की बरौला जाफराबाद निवासी वेद प्रकाश पुत्र प्रेमपाल पिछले तीन साल से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता रहा था। वहीं एक दूसरे समुदाय का व्यक्ति भी काम कर रहा था। इसी दौरान वेद प्रकाश दूसरे समुदाय के व्यक्ति की बहन के संपर्क में आ गया और उसी के प्रभाव में आकर सात आठ माह पहले उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी वेद की मां और बहन को हुई तो उन्होंने वेद को समझाने की कोशिश की, लेकिन वेद नहीं माना। इसके बाद वेद की मां और बहन अपने भाई को वापस धर्म में लाने के लिए जुट गईं, लेकिन वेद अपने धर्म में वापस आने के लिए तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद पीड़ित वेद की मां और बहन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मेयर शकुंतला भारती के संपर्क में आये और उसके बाद एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना बन्ना देवी में दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग के अंदेशा के चलते वेद को जेल भेज दिया। जब उक्त प्रकरण के बारे में मीडिया ने पुलिस से जानकारी चाहिए तो पुलिस ने पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस इस मामले को सात से आठ महीने पुराना बता रही है। पुलिस ने दूसरे समुदाय के खुर्रम को भी शांति भंग में पाबंद कर जेल भेज दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो