scriptहोटल, रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार, धुंए के साथ उड़ रही हैं कानून की धज्जियां | hookah bars running illegally in aligarh hindi news | Patrika News

होटल, रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार, धुंए के साथ उड़ रही हैं कानून की धज्जियां

locationअलीगढ़Published: Mar 14, 2018 06:09:46 pm

अलीगढ़ में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार में युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं।

हुक्का बार
अलीगढ़। शहर में नशा करने के लिए कई ठिकाने बन रहे हैं। इनमें अवैध रूप से संचालित हुक्का बार में युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। जिला प्रशासन को खबर तक नहीं है कि एक साल में आधा दर्जन हुक्का बार कैसे खुल गए। हालांकि अब पुलिस प्रशासन की नींद टूटी है तो जानकारी जुटाई जा रही है। खास बात यह है कि ज्यादातर हुक्का बार होटल, रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में संचालित हो रहे हैं। जहां हर रोज महफिलें सजती हैं।

अवैध रूप से संचालति हुक्का बार
अलीगढ़ शहर के मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, केला नगर चौराहे के पास, जमालपुर, स्वर्ण जयंती नगर में करीब आधा दर्जन हुक्का बार चलाये जा रहे हैं। शाम ढलते ही इनमें रौनक शुरु हो जाती है। यहां युवा ही नहीं हर उम्र के लोग पहुंचते हैं। बार की सजावट व तरह-तरह की डिजाइन के हुक्के लोगों को आकर्षित करते हैं। कुछ लोग तो हुक्का बार नाम सुनकर ही देखने को पहुंचते हैं। जिनमें से कुछ तो ग्राहक बन जाते हैं। यहां हुक्के के फ्लेवर के अनुसार दो सौ से 1000 रुपये तक संचालकों द्वारा लिये जाते हैं। एक दो बार आने वालों को फिर यहां आने की लत लग जाती है। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर हुक्का बार अवैध रूप से संचालित हैं।

पुलिस जुटा रही जानकारी
एसएसपी राजेश कुमार के अनुसार शहर में संचालित हो रहे हुक्का बारों की जानकारी जुटाई जा रही है। हुक्का बार की आड़ में नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। वहीं डाक्टरों की माने तो हुक्का में तम्बाकू का उपयोग होता है। तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में लोग जानते हैं। इससे मुंह, गले, जीभ, फेफड़े आदि का कैंसर होता है, इसका सेवन करने वालों लोगों में हार्ट अटैत की समस्या भी आती है। किडनी भी प्रभावित होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो