scriptपत्नी के अफेयर की बात खुली तो पति ने हमेशा के लिए प्रेमी के साथ कर दिया विदा | Husband left wife with boyfriend after knowing her extramarital affair | Patrika News

पत्नी के अफेयर की बात खुली तो पति ने हमेशा के लिए प्रेमी के साथ कर दिया विदा

locationअलीगढ़Published: Nov 21, 2019 02:02:27 pm

Submitted by:

suchita mishra

चार दिन पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी।

Demo pic

Demo pic

अलीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। करीब चार दिन पहले पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग रही थी। लेकिन इस बीच उन दोनों को गांव वालों ने पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर धुनाई की गई। हालांकि इस बीच प्रेमी वहां से बचकर भाग गया। इसके बाद महिला को थाने भेज दिया गया। बुधवार को महिला के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों को समझौते के लिए थाने में बुलाया गया। इस दौरान महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। महिला की इच्छा को देखते हुए उसके पति ने उसे आजाद कर दिया और उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक महिला की शादी एक साल पहले गांव जैतपुर के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। महिला शादी के बाद फोन पर अपने प्रेमी रिंकू उर्फ बालकिशन पुत्र बहादुर सिंह से बात करती थी। चार दिन पहले वो अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग रही थी, लेकिन तभी दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर धुनाई की।
यह भी पढ़ें

एसएसपी के पास पहुंचे बुजुर्ग दंपति बोले, साहब बहू पीटती है..धमकाती है..घर छोड़कर हम वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर

इस बीच रिंकू वहां से भाग निकला। लेकिन ग्रामीणों ने महिला को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला के पति लोकेश ने उसके प्रेमी रिंकू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। बुधवार को महिला के मायके व ससुराल पक्ष को थाने में समझौते के लिए बुलाया गया। इस बीच महिला को दोनों पक्षों ने समझाया, लेकिन वो सिर्फ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। महिला की इच्छा देखकर उसके पति व ससुराल पक्ष ने उसे आजाद कर दिया। इसके बाद वो थाने से ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस मामले में इंस्पेक्टर अनूप भारतीय का कहना है कि महिला के माता पिता व ससुराल पक्ष ने समझौता नामा लिखकर दे दिया है। महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो