अलीगढ़

गाय के गोबर को लेकर दो पक्षों में मारपीट, व्यक्ति की हत्या

मामूली बात को लेकर व्यक्ति की हत्या होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

अलीगढ़Mar 13, 2018 / 08:34 pm

मुकेश कुमार

अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बापू नगर गली नंबर दो में मंगलवार को एक घर के सामने गोबर डालने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं।

गोबर को लेकर हुआ झगड़ा
जानकारी के मुताबिक गली नंबर दो में रहने वाले राजकुमार का अपने पड़ोसी काशी, उसकी पत्नी शकरवती और ज्वाला सिंह से विवाद हो गया था। आरोप है कि इन लोगों ने राजकुमार के घर के सामने गाय का गोबर फेंक दिया था। जिस पर पैर पड़ने से वो फिसल गया। राजकुमार ने इसकी काशी से की। पहले दोनों में कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी। काशी की पत्नी ने राजकुमार पर डंडे से प्रहार कर दिया। डंडा सिर में लगा। जिससे वो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा।
ये भी पढ़ें- एके-47 लिए शहर के चप्पे चप्पे पर घूमती रही पुलिस, फिर भी चकमा देकर फरार हो गया इनामी बदमाश, देखें तस्वीरें

अस्पताल में राजकुमार की मौत
राजकुमार को जिला मलखान सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस छोटी सी बात पर इलाके में व्यक्ति की हत्या होने पर सनसनी फैल गई। घटना के बाद से आरोपी पक्ष फरार हो गया। राजकुमार पिछले करीब 25 साल से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। वो मूलरूप से जोधपुर राजस्थान का रहने वाला था।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में एसएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दो पड़ोसियों के बीच में गाय के गोबर फेंके जाने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें राजकुमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.