अलीगढ़

मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, ओला और भारी बारिश मचाएगी तबाही; Alert

यूपी में लोगों को ठंड और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने चेेतवनी जारी की है। 5 से 7 फरवरी तक बारिश की संभावना है।

अलीगढ़Feb 05, 2024 / 03:51 pm

Upendra Singh

यूपी में रविवार को बारिश से दिन का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। सोमवार यानी 5 फरवरी को तड़के बारिश से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। प्रदेश में आज बादल छाए रहेंगे। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ ने 5 फरवरी को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। लखनऊ में आंशिक बदली रहेगी। गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। यहां दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद है।
लखनऊ में रुक-रुककर कई बार हुई बूंदाबांदी
लखनऊ में रुक रुककर कई बार बूंदाबांदी हुई। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिन का तापमान 18 डिग्री से‌ल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री नीचे था। लखनऊ में रात का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो सामान्य से 3.2 डिग्री ऊपर था। बहराइच में सबसे अधिक 5.6MM बारिश हुई्र। अन्य जिलाें में बूंदाबांदी हुई। बहराइच में अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री नीचे था। शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।

Home / Aligarh / मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, ओला और भारी बारिश मचाएगी तबाही; Alert

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.