scriptवोट के लिए देश में सांप्रदायिकता फैला रही कांग्रेसः बीजेपी | BJP alleges Congress of communalism | Patrika News

वोट के लिए देश में सांप्रदायिकता फैला रही कांग्रेसः बीजेपी

Published: Nov 03, 2015 08:35:00 pm

Submitted by:

Ambuj Shukla

भारतीय जनता पार्टी  ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में शांति, सामाजिक
सौहार्द और आर्थिक प्रगति की दुश्मन बन गयी है और नैतिक तथा राजनीतिक रूप
से दिवालिया उसके नेता वोटों की खातिर देश में साम्प्रदायिक तनाव फैला रहे
हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में शांति, सामाजिक सौहार्द और आर्थिक प्रगति की दुश्मन बन गयी है और नैतिक तथा राजनीतिक रूप से दिवालिया उसके नेता वोटों की खातिर देश में साम्प्रदायिक तनाव फैला रहे हैं।

भाजपा के प्रवक्ता एम जे अकबर ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में मार्च निकालने के बजाय कर्नाटक में अपनी अक्षम सरकार के खिलाफ मार्च की अगुवाई करनी चाहिये थी जो अब तक एम एम कलबुर्गी हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पायी है।

यह मार्च कांग्रेस के ढोंग को दर्शाता है। कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है क्योंकि उसके पास विचारों का अकाल पड़ गया है और वह वास्तविकता से दूर हो गयी है।

श्री अकबर ने कहा कि धार्मिक कट्टरता के खिलाफ और साम्प्रदायिक सौहार्द के पक्ष में सबसे दमदार आवाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठायी है। उन्होंने लाल किले के प्राचीर, मन की बात, चुनावी सभाओं और मीडिया को दिये साक्षात्कार में बार-बार जातिवाद और साम्प्रदायिकता के खिलाफ आवाज बुलंद की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को इस बात से समझा जा सकता है जब वह कहते हैं कि ङ्क्षहदुओं और मुसलमानों को एकदूसरे से नहीं बल्कि अपने साझा दुश्मन गरीबी से लडऩे के लिए एकजुट हो जाना चाहिये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो