script

घर में अकेली वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या

locationअलीगढ़Published: Jan 10, 2019 04:01:49 pm

Submitted by:

suchita mishra

महिला के बच्चे फैक्ट्री गए थे तभी किसी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।

अलीगढ़। थाना देहलीगेट क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में वृद्ध महिला की अज्ञात हत्यारों ने गला रेतकर की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। परिजन किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस घटना में किसी नजदीकी के होने की आशंका व्यक्त कर रही है।
ये है मामला
नन्दनवन कॉलोनी में वृद्ध ईशो देवी अपने छोटे बेटे, बेटी और दामाद के साथ अपने निजी मकान में रहती हैं। बड़ा बेटा सोनू अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहता है। ईशो देवी का छोटा बेटा, बेटी और दामाद अलग अलग फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बुधवार को तीनों लोग फैक्ट्री में मजदूरी करने गये थे, इसी दौरान अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से ईशो देवी की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी शाम को तब हुई, जब देर ईशो देवी की बेटी प्रीति फैक्ट्री से मजदूरी करके घर पहुंची। मां को इस अवस्था में देखकर उसने बड़े भाई व परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर नमूने लिए गए गए व घटनास्थल का गहनता से परीक्षण किया गया। फिलहाल परिजन किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार कर रहे हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो