scriptधान मिल संचालक 37 करोड़ रुपये लेकर फरार, देखें वीडियो | Paddy Mill owners ran away with Rs 37 cr UP crime news | Patrika News

धान मिल संचालक 37 करोड़ रुपये लेकर फरार, देखें वीडियो

locationअलीगढ़Published: May 20, 2018 12:23:22 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

आढ़तियों ने बेचा था धान, नहीं किया भुगतान, मिल पर हंगामा, दिल्ली के हैं संचालक, रिपोर्ट दर्ज।

paddy mill

paddy mill

अलीगढ़। खैर इलाके के धान मिल संचालक आढ़तियों से 37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। खैर कस्बे के सोमना रोड स्थित ‘खैर वाला धान मिल’ है। इसके संचालकों ने मण्डी आढ़तियों और 20 से 25 मण्डियों से धान लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। करीब 37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए हैं।
यह भी पढ़ें

महिला का फोन आने के बाद घर से निकला था, सुबह मिली लाश तो मचा कोहराम

2017 से बेच रहे धान

सोमना रोड स्थित एक धान मिल है, जो खैर वाला धान मिल के नाम से चर्चित है। धान मिल के संचालक दिल्ली के माडल टाउन एरिया के निवासी हैं। मामले में खैर अनाज मण्डी के दो आढ़तियों ने खैर थाने में मिल के तीनों संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। धान व्यापारियों ने बताया कि वह खैर वाला धान मिल पर अपना धान बेचते थे। सन् 2017 से यहां बेचते आ रहे है। अब तक 37 करोड़ रुपये का का धान मिल को दिया है । व्यापारी धान मिल पर अपना रुपया लेने गये तो वहां एक कर्मचारी मिला। मिल का मैनेजर एवं मालिक फरार मिले। धान व्यापारियों का फोन से भी सम्पर्क नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें

भगवान परशुराम के वंशज ब्राह्मणों ने दिखाई ताकत, झुक गया प्रशासन

मिल पर हंगामा

इसके बाद धान व्यापारियों ने मिल पर पहुंच कर हंगामा किया। हंगामे को देख धान मिल में पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझा कर शांत किया। धान मिल द्वारा व्यापारियों के साथ की गई धोखाधड़ी को लेकर व्यापारी उप जिलाधिकारी (एसडीएम) खैर से मिले और शिकायती पत्र दिया।
यह भी पढ़ें

कर्नाटक में नहीं बनी भाजपा सरकार, अब कैराना में मिलेगी मात

थाना खैर में रिपोर्ट दर्ज

दर्जनों व्यापारियों ने थाना खैर में पहुंच कर मिल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुछ धान व्यापारी मैनपुरी से आये थे। उन्होंने स्थानीय मंडी से धान उठाकर मिल को दिया था। व्यापारी पिछले दो महीने से मिल मैनेजर व मालिक से रुपयों के लिए तकादा कर रहे हैं। लेकिन खैर वाला धान मिल के मालिक न मोबाइल उठा रहे हैं और न ही कोई सम्पर्क कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि धान फैक्ट्री संचालकों ने 20-25 मंडियों से धान ले लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। मिल मालिकों ने नाम रजत जैन, पंकज जैन, कैलाश जैन, दिनेश व प्रीति है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मिल संचालक फरार है। पंजाब नेशनल बैंक से लाखों रुपये का लोन लेने की बात भी सामने आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो