100 से ज्यादा पुलिस अफसरों के साथ ठगी, अफसर बनकर करते थे फोन
अलीगढ़Published: Dec 02, 2022 02:46:02 pm
अलीगढ़ में पुलिस ने ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 100 से ज्यादा पुलिस अफसरों को निशाना बना चुके थे।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस अफसरों के साथ फ्रॉड करने वाले एक गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। ये ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों से पैसों की मांग करते थे। ऐसे ही ये करीब 100 पुलिसकर्मियों से ठगी कर चुके थे।
इनकी कॉल पर एक थानेदार को शक हुआ तो उसने जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामले की जांच कराई तो एक फर्जी ठगी करने वाले गिरोह का पता चला। सर्विलेंस की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।