scriptकानपुर के बाद अलीगढ़ में 50 लाख के पुराने नोट बरामद, पांच लोग गिरफ्तार | police seized demonetised currency of 50 lacs in aligarh | Patrika News

कानपुर के बाद अलीगढ़ में 50 लाख के पुराने नोट बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

locationअलीगढ़Published: Jan 17, 2018 07:53:11 pm

होटल में प्रतिबंधित नोट बदलने की होनी थी डील, पुलिस टीम ने छापा मार किया पांच लोगों को गिरफ्तार

पुरानी करेंसी पकड़ी
अलीगढ़। नोटबंदी के 14 महीने बाद कालाधन निकलने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाद अलीगढ़ पुलिस ने भी बुधवार को 50 लाख रुपए के 1000 व 500 के प्रतिबंधित नोट बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी की। जहां पांच लोगों को पुरानी करेंसी के साथ पकड़ा है। बताया गया है कि इन लोगों के बीच पुरानी करेंसी को बदलने की डील हुई थी।
ये भी पढ़ें- पुलिस ने करीब 97 करोड़ पुरानी करेंसी के साथ 16 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें वी़डियो


होटल में हो रही थी डील
पुलिस को मुखबिर से मिली थी कि कुछ लोग सारसौल के नीलकंठ होटल में प्रतिबंधित करेंसी को बदलने की डील करने वाले हैं। इस सूचना पर एसएसपी ने थाना बन्ना देवी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस ने नीलकंठ होटल पर पुलिस ने कार्रवाई कर पांच लोगों को दबोचा। पकड़े गए पांच लोगों में नितिन सक्सेना, नितिन अग्रवाल, गजेन्द्र, प्रदीप कुमार, भुवनेश शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 50 लाख रुपए के 500 और 1000 के पुराने नोट बरामद किए हैं।
प्रॉपर्टी डीलर के हैं पुराने नोट
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए प्रतिबंधित नोट मसाला व्यापारी व प्रॉप्रर्टी डीलर नितिन अग्रवाल के हैं। जो महावीरगंज का रहने वाला है। उसके संपर्क में अन्य आरोपी आये तो उन्होंने उसे नोट बदलने का लालच दिया। इन लोगों के बीच होटल नीलकंठ में नोट बदलने की डील होनी थी। इससे पहले पुलिस ने छापा मारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये लोग पुरानी मुद्रा कहां और किससे चेंज कराने वाले थे। इसी की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है। आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो