अलीगढ़

महात्मा गांधी के पुतले पर गोली दागने वाली पूजा शकुन पांडे दिख चुकी हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ, देखें तस्वीर

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे के फेसबुक अकाउंट पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

अलीगढ़Jan 31, 2019 / 02:44 pm

suchita mishra

puja

अलीगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी का पुतला बनाकर उन्हें गोली मारने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे उर्फ महंत डॉ. पूजानंद गिरि भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ भी दिख चुकी हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री उमा भारती और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। ये फोटो 19 मार्च 2017 को उनके अकाउंट पर साझा की गई थीं। उस समय शिवराज सिंह चौहान एमपी के सीएम थे।
 

ये था पूरा मामला
पूजा शकुन पांडे ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर नाथूराम गोडसे का ‘शहीद’ दिवस मनाया था। पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं थीं, गोली चलाने के बाद पुतले में से खून गिरते भी दिखाया गया था। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका गया फिर मिठाई बांटी गई। इस दौरान वहां ‘गोडसे जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। कुछ समय बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी इस हरकत की आलोचना हुई। बवाल बढ़ने के बाद पूजा शकुन पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Home / Aligarh / महात्मा गांधी के पुतले पर गोली दागने वाली पूजा शकुन पांडे दिख चुकी हैं भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ, देखें तस्वीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.