scriptराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में, ये है कार्यक्रम | President of India Ramnath kovind will address AMU convocation news | Patrika News

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में, ये है कार्यक्रम

locationअलीगढ़Published: Mar 07, 2018 12:59:40 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

रामनाथ कोविन्द

रामनाथ कोविन्द

अलीगढ़। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति का अलीगढ़ में करीब चार घंटे 50 मिनट का कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पौत्री की शादी में भी शिरकत करेंगे। एएमयू में विरोध की आशंका के चलते राष्ट्रपति की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आसपास के जिलों का पुलिस बल बुलाया गया है।
 कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूर्वाहन 11 बजे आएंगे। एएमयू के 65वें दीक्षांत समारोह में एथलेटिक्स मैदान में छात्रों को संबोधित करेंगे, दीक्षांत समारोह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगा। दीक्षांत समारोह में सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर उन्हें नुमाइश मैदान कार से समारोह स्थल तक ले जाया जाएगा। इस दौरान उनकी अगवानी राज्यपाल राम नाईक करेंगे। दीक्षांत समारोह में 5381 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें 2891 स्नातक, 2094 स्नाकोत्तर, 25 एमफिल और 371 पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
कैमरा पर प्रतिबंध

एएमयू के दीक्षांत समारोह में मोबाइल और कैमरा नहीं ले जा सकेंगे। जिला प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा के नजरिए से कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबन्ध लगाया है। कोई भी व्यक्ति या पासधारक मीडियाकर्मी अपने साथ मोबाइल, कैमरा या अन्य किसी प्रकार की कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ नहीं ले जा सकेगा। पास के साथ समारोह में प्रवेश के लिए परिचय पत्र भी अनिवार्य किया गया है
सुरक्षा इंतजाम

इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था रहेगी। एएमयू में होने वाले दीक्षांत समारोह और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पौत्री की शादी समारोह में राष्ट्रपति व अन्य वीआईपी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में 19 आईपीएएस अधिकारी, 10 कंपनी पीएसी, 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 32 एडिशनल एसपी, 100 क्षेत्राधिकारी, 150 इंस्पेक्टर के साथ करीब 2000 कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात,125 सीसीटीवी कैमरे,छह ड्रोन कैमरे व एटीएस के स्नाइपर ऊंची इमारतों पर तैनात किए गए हैं।
 शहर में धारा 144 लागू

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत विशिष्ट अतिथियों का आगमन शहर में हो रहा है, कानून और शान्ति व्यवस्था के लिए धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान शहर में कोई व्यक्ति या संस्था के द्वारा उड़ने वाले ऑब्जेक्ट, यन्त्र, रिमोट पर प्रतिबन्ध रहेगा 
 ये भी आ रहे

कल्याण सिंह की पौत्री की शादी में पहुंचने वालों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह, बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कलराज मिश्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सांसद मुरली मनोहर जोशी, लालजी टंडन शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो