Maha Shivratri 2019 शबनम और शबाना ने उठाई कांवड़, शिवभक्तों को बांटा फलाहार
Maha Shivratri से ठीक पहले दिखी सर्वधर्म सद्भाव की तस्वीर। मुस्लिम महिलाओं ने की कांवड़ियों की सेवा। उठाई कांवड़।

अलीगढ़। महाशिवरात्रि के महापर्व से पहले अलीगढ़ में सर्वधर्म सद्भाव की तस्वीर देखने मिली। यहां मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों की सेवा की। सासनी गेट चौराहे पर कैंप लगाकर मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों को फल, दूध और उठाई बांटी और कांवड़ भी उठाई। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, देश को हिंदू मुस्लिम के नाम पर नहीं बांटना चाहिए। हिंदू मुस्लिम सब भाई बहन हैं। हमें कांवड़ियों की सेवा करने में बहुत ही खुशी हो रही है।
दरअसल आपको बता दें कि अलीगढ़ से राजघाट नरोरा जाने के लिए मथुरा- हाथरस के तमाम कांवड़िए कांवड़ भरने के लिए जाते हैं। शिव तेरस से एक दिन पहले वह लोग हाथरस मथुरा के लिए कांवड़ लेकर वापस जाते हैं। इसीके चलते सासनी गेट चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मुसलमान युवकों के अलावा मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सबसे बड़ी इंसानियत
सभी लोगों को मुस्लिम लोगों ने शिवरात्रि की बधाई दी। पिछले कई दिन से यह लोग तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भेदभाव नहीं है। सब एक हैं। कोई मजहब नहीं सिखाता आपस में लड़ना, न कोई हिंदू है न कोई मुसलमान है, सब भाई हैं। सबसे बड़ी इंसानियत है।
अब पाइए अपने शहर ( Aligarh News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज