script

सोनभद्र नरसंहार: प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, सरकार की अर्थी निकाल की नारेबाजी…

locationअलीगढ़Published: Jul 20, 2019 11:37:38 am

Submitted by:

suchita mishra

कांग्रेसियों का कहना जपा सरकार भू माफियाओं की पैरोकार है, ये बात सोनभद्र घटनाक्रम से साबित हो गई।

priyanka arrest

priyanka arrest

अलीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के नेतृत्व में यूपी सरकार की अर्थी निकाली व योगी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद सेंटर प्वाइंट पर आकर अर्थी को फूंक दिया। बता दें कि प्रियंका गांधी सोनभद्र नरसंहार के बाद मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद प्रियंका धरने पर बैठ गईं। धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
डराना चाहती है योगी सरकार
पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने कहा कि योगी सरकार लोगों को डराना चाहती है, लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने जा रही थीं, लेकिन उन्हें जाने से रोक दिया गया। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। कांग्रेस इस तानाशाही रवैए को चलने नहीं देगी। इसका डटकर मुकाबला करेगी।
congress
योगी सरकार ने दिखा दिया असली चेहरा
पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी को निंदनीय बताते हुए कहा कि यदि सरकार ने पहले ही सोनभद्र में जमीन का निपटारा कर दिया होता तो आज इतने लोगों की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार ने असली चेहरा दिखा दिया।
जिलाध्यक्ष के आवास पर बनी आंदोलन की रणनीति
जैसे ही कांग्रेसियों को प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी की खबर मिली, कार्यकर्ता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह के आवास पर इकट्ठे हो गए। वहीं पर आंदोलन की रणनीति बनायी गई। इस मौके पर संतोष सिंह ने कहा कि जनता सरकार के इस तानाशाही रवैए का जवाब जरूर देगी। दरअसल भाजपा सरकार भू माफियाओं की पैरोकार है, ये बात सोनभद्र घटनाक्रम से साबित हो गई।


ट्रेंडिंग वीडियो