scriptउपचुनाव में सपा की हार: मुस्लिम महिला नेता बोली – एक वर्ग की बात करना छोड़ दें अखिलेश यादव | SP defeat in by-elections aligarh Muslim women advised Akhilesh Yadav | Patrika News

उपचुनाव में सपा की हार: मुस्लिम महिला नेता बोली – एक वर्ग की बात करना छोड़ दें अखिलेश यादव

locationअलीगढ़Published: Jun 26, 2022 07:37:21 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की हार के बाद मुस्लिम महिला नेता ने अखिलेश यादव को सलाह दी है कि वो किसी एक वर्ग विशेष की बातें करना बंद कर दें।
 

Aligarh Muslim women leader on akhilesh yadav byelection

Aligarh Muslim women leader on akhilesh yadav byelection

आजमगढ़ व रामपुर हुए उपचुनाव में सपा की हार के बाद अलीगढ़ समाजवादी पार्टी की पूर्व नेत्री रुबीना खानम का बड़ा बयान सामने आया है। रुबीना खानम ने योगी सरकार का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसे हैं और कहा है कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक वर्ग विशेष की बात करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अभी वक्त है सबका साथ सबका विकास की राजनीति कीजिए। किसी एक वर्ग की राजनीति करेंगे तो खत्म हो जाएंगे। इसलिए समय के साथ चलना सीखिए।
यादव मुस्लिम वोट खिसक रहा है इसलिए सावधान होने की जरूरत

अलीगढ़ की मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली रूबीना कहती हैं कि, रामपुर व आजमगढ़ दोनों ही सपा के गढ़ों में सपा की हार हुई है। ये कुछ और नही सिर्फ 1 वर्ग की बात करने का परिणाम है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी व पार्टी प्रमुख को जमकर घेरा है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की पूर्व नेत्री रुबीना खानम अक्सर अपने बयानबाजी को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। रुबीना खानम लंबे समय समाजवादी पार्टी में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्यरत रही हैं।
आपको बताते चलें कि रविवार को ही उपचुनाव की गिनती हुई है। जिसमें समाजवादी पार्टी दोनों ही सीटों पर हार गई है। रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी जीते हैं जो कि, आजमखान का गढ़ है। जहां पर आजमखान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। जबकि आजमगढ़ में अखिलेश यादव खुद भी सांसद रहे हैं। वहीं से मुलायम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो