scriptपैतृक गांव में हुआ पुलिस के जवान का अंतिम संस्कार, एसएसपी ने दिया कंधा, जानिए पूरा मामला! | ssp akash kulhari give shoulder to up police head constable dead body | Patrika News

पैतृक गांव में हुआ पुलिस के जवान का अंतिम संस्कार, एसएसपी ने दिया कंधा, जानिए पूरा मामला!

locationअलीगढ़Published: Aug 19, 2019 01:50:05 pm

Submitted by:

suchita mishra

पंखे में करंट लगने से हुई थी मौत। कमरे में जमीन पर मिला था हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का शव, सीने से चिपका मिला था पंखा।

हेड कांस्टेबल अशोक कुमार के शव को कंधा देते एसएसपी आकाश कुलहरि

हेड कांस्टेबल अशोक कुमार के शव को कंधा देते एसएसपी आकाश कुलहरि

अलीगढ़। अकराबाद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार की शनिवार देर रात पंखे से करंट लगने से मौत हो गई। रविवार को उनका शव पुलिस लाइन से उनके पैतृक गांव नया बांस पहुंचाया गया। पुलिस लाइन में एसएसपी आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल के शव को कंधा दिया। इसके बाद उनका शव उनके गांव पहुंचाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पीएसी और अकराबाद थाने के पुलिसकर्मियों ने पुलिस के जवान को सलामी दी। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
अकराबाद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार पुत्र दर्शनपाल मूलरूप से एटा के मिरहची के गांव नयाबांस के रहने वाले थे। शनिवार देर रात वे ड्यूटी पूरी करने के बाद थाने के बराबर में बने राजस्व विभाग के भवन में सोने चले गए। कमरे में उनकी चारपाई के पास ही एक टेबल फैन लगा था। इसी दौरान वे टेबल फैन में प्रवाहित करंट से चिपक गए और उनकी मौत हो गई। देर रात जब अशोक कुमार के साथ रहने वाला सिपाही कमरे में पहुंचा तो देखा कि अशोक कुमार की छाती पर पंखा चिपका है और वे नीचे जमीन पर उल्टे पड़े हैं।
File Photo
नजारा देख कर सिपाही की चीख निकल पड़ी। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे। इसके बाद सूचना पुलिस अधिकारियों व उनके परिजनों को दी गई व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों के अनुसार उनके अशोक के बड़े भाई भी पुलिस विभाग में एसआई के पद पर तैनात हैं। वहीं पिता कैप्टन के पद से रिटायर हैं। उनके परिवार में अशोक की पत्नी व दो बच्चे हैं। मृत्यु के बाद उनके आठ साल के बेटे देवांश ने मुखाग्नि दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो