script15 वर्ष की किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म | Uncle raped 15 year old teenager | Patrika News

15 वर्ष की किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

locationअलीगढ़Published: Oct 20, 2019 07:46:35 pm

चाचा के इस कुकृत्य से आहत किशोरी ने पिनायल पी लिया।

15 वर्ष की किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

15 वर्ष की किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

अलीगढ़। कलियुगी चाचा ने रिश्तों को शर्मासार कर दिया। चाचा ने 15 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मौके फरार हो गया। चाचा के इस कुकृत्य से आहत किशोरी ने पिनायल पी लिया। मामला देहली गेट थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

इगलास विधानसभा उपचुनाव: पोलिंग पार्टियां रवाना, विधानसभा क्षेत्र की सीमा सील

फिनायल पीने का कारण जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। किशोरी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें

कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद उबाल, भाजपा मुर्दाबाद के लगे नारे, घंटों रहा हाईवे जाम

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर जब पीड़िता के पिता घर पर नहीं थे तब वह किसी काम से छत पर गई। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला उसके रिश्ते का चाचा कटिया डालने के बहाने छत पर चढ़ गया और किशोरी को दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
यह भी पढ़ें

Patrika Special: हाथों की लकीरों से नहीं, विश्वास और दृढ़संकल्प से बनता है भविष्य, यकीन न हो पढ़िए इस दिव्यांग युवक के जीवन की कहानी

वारदात के बाद सहमी किशोरी ने फिनायल पी लिया। इसके बाद घर वालों ने उसे ऐसा करने की वजह पूछी तो उसने हकीकत बयां की जिसे सुन घर वालों के होश उड़ गए। इसके बाद किशोरी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो